ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार

क्ष सरोज रंजन पटेल ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष...

 किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरTue, 24 Aug 2021 07:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। हिन्दुस्तान संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बक्सर जिला कार्यसमिति की बैठक विश्वामित्र होटल के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने की। उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी। बैठक में जिला संगठन को और मजबूत करने पर विशेष बल देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने कहा कि पूर्व की सरकार जो देश पर लगभग 65 वर्षों तक पंचायत से केंद्र तक सत्ता में थी उस समय केवल किसान को आत्म निर्भर बनाने की केवल बात की जाती थी। दिन पर दिन किसान कंगाल होते जा रहे थे। लेकिन, पार्टी के वरीय नेता अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा की सरकार ने किसानों के लिये किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का काम किया। 2014 से जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और उसके नेता नरेंद्र मोदी हुए उन्होंने किसानों की आय दुगुनी करने और आत्म हत्या पर रोक लगाने के लिये अविष्मरणीय कदम उठाया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रोहित ओझा ने किया।

मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विंध्याचल पाठक, प्रदेश मंत्री राजीव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुशील राय, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रदीप दुबे, परशुराम चौबे आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें