Buxar News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत
Buxar News: नावानगर में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मनीष रजक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। घटना परसागंडा गांव के पास हुई, जहां युवक बाइक से बेलहरी जा रहा था। घायल युवक को डुमरांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर बनारस ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Buxar News: पेज तीन के लिए ----- नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा थाना क्षेत्र के आथर-बेलहरी मार्ग पर परसागंडा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक आथर गांव निवासी अक्षयलाल बैठा का पुत्र मनीष रजक ( 31 वर्ष ) है। घटना गुरुवार की दोपहर एक बजे हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक से बेलहरी गांव जा रहा था। तभी, परसागंडा गांव के पास तीखी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से युवक को अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थित काफी गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिये बनारस ट्रामा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बासुदेवा पुलिस ने शव को शुक्रवार को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया। ( नावानगर से अरुण सिंह )


