चीनी मिल मुहल्ले से युवक की बाइक चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर के चीनी मिल मुहल्ले से एक बाइक चुराई गई है। पीड़ित अविनाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग क्लास के लिए गया था और बाइक बाहर खड़ी थी। लौटने पर बाइक गायब मिली। कई प्रयासों के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई।

चीनी मिल मुहल्ले से युवक की बाइक चोरी

बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चीनी मिल मुहल्ले से एक बाइक चुरा ली गई। इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुफस्सिल थाना के हुकहां निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र अविनाश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह बीते मंगलवार को कोचिंग क्लास के लिए चीनी मिल मुहल्ला गया था। बाइक कोचिंग के बाहर खड़ी कर खुद अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि बाइक अपनी जगह से गायब है। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।