Bike Stolen from Kawaldah Pokhara in Buxar Owner Files Police Report शहर में कवलदह पोखरा के पास से बाइक चोरी, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBike Stolen from Kawaldah Pokhara in Buxar Owner Files Police Report

शहर में कवलदह पोखरा के पास से बाइक चोरी

बक्सर में स्टेशन रोड स्थित कवलदह पोखरा के मेन गेट के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। बाइक के मालिक रविरंजन शर्मा ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे और आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 21 June 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
शहर में कवलदह पोखरा के पास से बाइक चोरी

बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित कवलदह पोखरा के मेन गेट के सामने से चोरों ने एक बाइक चुरा ली। बाइक मालिक ने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के छोटकी सारिमपुर मठिया मुहल्ला निवासी रविरंजन शर्मा के मुताबिक बीते शुक्रवार की सुबह वे मॉर्निंग वॉक के लिए कवलदह पोखरा गए थे। बाइक मेन गेट के सामने खड़ी कर मॉर्निंग वॉक करने चले गए। महज आधा घंटा बाद लौटे तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।