Buxar News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रखंडवार लगेंगे शिविर

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: बक्सर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 4 हजार 129 लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य है। बैठक में संबंधित विभागों और बैंकों को दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने नाराजगी जताई कि बैंकों में लोन स्वीकृति की दर 58 प्रतिशत है। सोलर रूफटॉप संयंत्रों के विकास पर जोर दिया गया।

Buxar News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रखंडवार लगेंगे शिविर

Buxar News: जागरुक 04 हजार 129 लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का है लक्ष्य 58 प्रतिशत बैंकों में लोन स्वीकृति की दर रहने पर नाराजगी

योजना की समीक्षा बैठक

बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को हासिल करने और इसके प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने के लिए प्रखंडवार व पंचायतवार विशेष शिविर का आयोजन होगा। दरअसल, कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सोमवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान उक्त योजना के प्रभावी और लक्ष्य आधारित क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों, बैंकिंग संस्थानों व कार्यदायी एजेंसियों को अहम निर्देश दिए गए। बैठक में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले में पीएम कुटीर योजना के 04 हजार 129 लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य हैं। इसके लिए डीएम ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों जैसे की मुखिया, सरपंच व प्रखंड प्रमुख से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं इस योजना अंतर्गत अपने भवनों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बनें। कहा कि स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सौर ऊर्जा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस क्रम में उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि संबंधित जनप्रतिनिधियों से योजना के आवेदन प्राप्त करें। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लोन स्वीकृति की दर लगभग 58 प्रतिशत रहने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिया कि विभागीय निर्देशानुसार उक्त योजना अंतर्गत लोन स्वीकृति के लिए सिबिल स्कोर की कोई अनिवार्यता नहीं है। उन्होंने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सरोजा देवी, बैंकिंग के वरीय उप समाहर्ता सहित प्रखंडों के मुखिया, प्रमुख व सरपंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैंकों के शाखा प्रबंधक, बीडीओ व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बक्सर जिले में मुफ्त बिजली योजना के तहत कितने लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा?
बक्सर जिले में मुफ्त बिजली योजना के तहत 04 हजार 129 लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।