Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBihar NDA Government Committed to Development of Bakhtiyarpur and Buxar
कार्यकर्ताओं से रुबरु होने के बाद समस्यायों पर विचार-विमर्श

कार्यकर्ताओं से रुबरु होने के बाद समस्यायों पर विचार-विमर्श

संक्षेप:

बक्सर के दौरे पर पहुंचे विधायक मिथलेश तिवारी ने कहा कि बैकुंठपुर और बक्सर का विकास उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और एनडीए सरकार के पूरे बिहार को विकसित करने के संकल्प पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dec 11, 2025 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज चार के लिए ----------- दौरा बैकुंठपुर के साथ साथ बक्सर का विकास करना जिम्मेदारी पूरे बिहार को विकसित करने को एनडीए सरकार कृतसंकल्प बक्सर, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री व बक्सर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे। यहां विभिन्न धार्मिक और समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से रुबरु होने के बाद क्षेत्र की समस्यायों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बक्सर जिले से तीनों विधानसभा के निर्वाचित विधायकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर के साथ साथ बक्सर का विकास करना हमारी जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि यहां की जनता ने मुझे चार लाख नौ हजार वोट दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि बक्सर बनारस की तर्ज पर कैसे विकसित हो, इसकी रुप रेखा आज भी हमारे जेहन में बन रही है। बक्सर के साथ साथ पूरे बिहार को विकसित करने के लिए एनडीए सरकार कृतसंकल्प है। बैठक में मुख्य रूप से हिमांशु चतुर्वेदी, सौरभ तिवारी, सतीष चन्द्र त्रिपाठी, अनिल पांडेय, अमर गोंड, हिरामन पासवान, दिनेश सिंह, अजय वर्मा, अजय भट्ट, कमलेश्वर सिंह, जयप्रकाश चौबे, पाण्डे लाल सिन्हा, अजय भास्कर, श्रवण तिवारी, शुशील राय, पुनीत सिंह व जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।