सरकारी जमीन पर जल-जमाव का मुद्दा विधानसभा में गूंजा
डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने जल-जमाव की समस्या को विधानसभा में उठाया, जिससे खिरौली और महरौरा गांव के लोगों में खुशी की लहर है। दशकों से जल-जमाव से परेशान नगरवासियों को उम्मीद है कि विधायक की पहल से उनकी समस्या का समाधान होगा। बरसात में आने-जाने में कठिनाई होती है, और इससे प्रभावित क्षेत्र का विकास भी रुक गया है।

ज्वलंत मुद्दा डुमरांव विधायक द्वारा मुद्दे को उठाए जाने से खिरौली व महरौरा गांव के लोगों में खुशी दशकों से जल-जमाव का दंश झेल रहे नगरवासियों में निदान निकलने की जगी आस डुमरांव, निज संवाददाता। नगर के वार्ड संख्या-17 के लोग पिछले कई दशकों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी समस्या को विधायक राहुल कुमार सिंह ने संज्ञान लिया और मुद्दे को बिहार विधानसभा की पटल पर जोरदार तरीके से उठाया। विधायक की इस पहल के बाद प्रभावित लोगों में खुशी है। विधायक ने अपनी बात रखते हुए बताया कि जल-जमाव वाली जमीन आनाबाद बिहार सरकार के साथ रैयती भी है।
वार्ड संख्या-22 का कुछ हिस्सा भी इसकी जद में है। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। बरसात के मौसम में तो आने-जाने का मार्ग ही बंद हो जाता है। जल-जमाव से प्रभावित संजीव कुमार ओझा, रिंकु चौबे, विनोद चौबे, सुनील चौबे, मदन चौबे, छोटे चौबे आदि ने मामले को विधानसभा में उठाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि भविष्य में जल-जमाव की समस्या से खिरौली और महरौरा के लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इतना ही नहीं बरसात में सड़क पर पानी जमा हो जाने से डुमरांव बजार में आने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। ज्ञात हो कि वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज के उद्यान में छात्रों ने जो पौधे लगाए थे, वो सब जल-जमाव के कारण सूख गए। समस्या के निदान के लिए कॉलेज प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्रचार किया, लेकिन किसी ने मामले की सुधि नहीं ली। अलबत्ता, नर्सरी के सारे पौधे सूख गए और उसमें जंगली घासों का सम्राज्य कायम हो गया है। बहरहाल, विधानसभा में विधायक द्वारा आवाजा उठाने के बाद लोगों को भरोसा है कि समस्या का समाधान जल्द निकलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



