
नामांकन हुआ समाप्त, प्रचार में जुटे प्रत्याशी
संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर थी। नामांकन के बाद, उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों ने डुमरांव में जुलूस निकालकर...
सरगर्मी डुमरांव अनुमंडल कार्यालय में नामांकन का कार्य हुआ संपन्न नामांकन करने के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार अभियान में जुटे डुमरांव, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन कराने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह व बैलेट के नमूने अभी मिलने बाकी है। परन्तु, उनके द्वारा चुनाव प्रचार अभियान जोरों से शुरू कर दिया गया है। राजनीतिक पार्टियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी क्षेत्र में तूफानी दौरा शुरू कर लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया हैं। कुछ प्रत्याशी जुलूस निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
शुक्रवार को एनडीए समर्थित उम्मीदवार राहुल सिंह व महागठबंधन के डॉ अजीत कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ डुमरांव शहर व आसापास के गांवों में जुलूस निकाल अपना-आना प्रचार अभियान चलाया। एनडीए के उम्मीदवार के प्रचार में एनडीए के घटक दलों के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे। एनडीए का काफिला पार्टी कार्यालय से निकल भाया स्टेशन रोड, गोला रोड, शहीद गेट, चौक रोड व राजगढ़ चौक होते हुए छठिया पोखरा तक गया। इस दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक आम लोगों के साथ दुकानदारों व रास्ते में पड़ने वाले लोगों से भेंट कर जीत का आर्शीवाद मांग रहे थे। इध महागठबंधन के डॉ अजीत कुशवाहा के जुलूस के दौरान सभी घटक दलों का झंडा लहरा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




