Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBihar Congress Protests BJP s Attack Amid Rahul Gandhi s Rising Popularity
सदाकत आश्रम पर हमला कायराना हरकत

सदाकत आश्रम पर हमला कायराना हरकत

संक्षेप: बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंत्री और विधायकों द्वारा सदाकत आश्रम पर हमले के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह हमला भाजपा की घबराहट का प्रतीक...

Sat, 30 Aug 2025 08:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज चार के लिए ----------- निंदा भाजपा में राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार से घबराहट का प्रतीक बिहार सरकार के मंत्री से लेकर भाजपा के विधायक शामिल थे बक्सर, निज संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में भाजपा के मंत्री और विधायकों द्वारा किए गए हमले के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के लोगों ने कायरतापूर्वक षड्यंत्र के तहत सदाकत आश्रम पर हमला और पत्थरबाजी की है वह सुनियोजित था। इस कार्रवाई में बिहार सरकार के मंत्री से लेकर भाजपा के विधायक शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि अगर इसी लहजे में कांग्रेस भी जवाब देने लगे तो पूरे देश में विवाद उत्पन्न हो जाएगा। श्री पाण्डेय ने इस हमले की कड़ी निंदा की। कहा कि जिस प्रकार जननायक राहुल गांधी बिहार में पिछले 14 दिनों से यात्रा कर रहे हैं। उससे सत्ता पक्ष के लोग घबरा गए हैं और बौखलाहट में हमला कर रहे हैं। वहीं, विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा कि यह हमला भाजपा में राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार से घबराहट का प्रतीक है। कांग्रेस मुख्यालय में बैठे कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। कांग्रेस भी इसका माकूल जवाब दे सकती है। लेकिन, कांग्रेस हमेशा से अहिंसावादी पार्टी रही है जो महात्मा गांधी के विचारधारा में विश्वास रखती है। कार्यक्रम में भृगुनाथ तिवारी, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, जयराम राम, वीरेंद्र राम, संजय कुमार पांडेय, महेंद्र चौबे, अभय कुमार मिश्रा, रोहित उपाध्याय, संजय दुबे, भोला ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्र, बब्बन तुरहा व राजू यादव थे।