नगर पंचायत के पशु चिकित्सालय में झूल रहा ताला

Feb 18, 2026 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बिहार के रघुनाथपुर में पशुपालन विभाग की मनमानी से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्रह्मपुर नगर पंचायत के पशु चिकित्सालय में सुबह 9 बजे पहुंचे संकित कुमार को 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी कोई चिकित्सक नहीं मिला। अस्पताल का कोई निर्धारित समय नहीं है, जिससे मवेशियों का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है।

नगर पंचायत के पशु चिकित्सालय में झूल रहा ताला

रघुनाथपुर। बिहार सरकार के कुछ विभागों में अपनी अलग ही मनमानी है। इसमें पशुपालन विभाग प्रमुख्य रूप से शामिल है। बुधवार को दिन के 11.30 बजे तक ब्रह्मपुर नगर पंचायत के पशु चिकित्सालय में ताला झूल रहा था। स्थानीय संकित कुमार का सुबह 09 बजे पशु चिकित्सालय की तरफ गए थे, लेकिन 02 घंटे के इंतजार के बाद भी कोई पशु चिकित्सक नहीं आया। उन्होंने बताया कि अस्पताल का कोई निर्धारित समय नहीं है। पदस्थापित चिकित्सक या कर्मी अपनी मनमर्जी से आते और जाते हैं। लोगों ने बताया कि पशु चिकित्सालय बंद रहने से मवेशियों का इलाज कराने में काफ परेशानी होती है।

मजबूरन निजी चकित्सकों की शरण में जाना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।