Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBihar Alcohol Ban Congress Criticizes Government Corruption and Exploitation
शराबबंदी के नाम पर गरीबों का हो रहा शोषण : अजय राय

शराबबंदी के नाम पर गरीबों का हो रहा शोषण : अजय राय

संक्षेप: बिहार में शराबबंदी के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है, यह सरकारी विफलता है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। उन्होंने शराबबंदी के नाम पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाया और आगामी चुनाव में जीत का विश्वास जताया।

Wed, 5 Nov 2025 12:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

सत्ता संग्राम ---------- प्रेस कांफ्रेंस एक ओर शराबबंदी का दिखावा और दूसरी ओर भ्रष्टाचार राजपुर से तियरा, धनसोईं होते हुए इटाढ़ी तक रोड शो किया फोटो संख्या 10 कैप्सन- मंगलवार को वीर कुंवर सिंह चौक के पास एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कोलकाता बड़ा बाजार के वार्ड काउंसलर संतोष पाठक व डॉ मनोज पांडेय। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार में शराबबंदी के नाम पर गरीबों का हो शोषण हो रहा है। यह सरकारी सबसे बड़ी विफलता है। ये बातें यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को शहर के एक होटल में 11 बजे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्री राय ने बिहार सरकार और केंद्र की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। महागठबंधन के सभी साथी एकजुट होकर इस वोट चोर सरकार को रोकने के लिए मजबूती से मैदान में उतरें। बिहार की जनता अब नहीं ठगी जाएगी। उन्होंने बिहार सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि शराबबंदी के नाम पर सरकार ने गरीबों के शोषण को अपना धंधा बना लिया है। एक ओर शराबबंदी का दिखावा और दूसरी ओर उसी के नाम पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न। यह सरकार की दोहरी नीति को उजागर करता है। देश के प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि अब देश के प्रधानमंत्री कट्टा की बात करते हैं। यह देश को शर्मिंदा करता है। आने वाले चुनाव में बनारस की जनता के आशीर्वाद से उन्हें अवश्य परास्त करूंगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि महागठबंधन की आवाज जनता की आवाज है और इसे दबाया नहीं जा सकता। इस दौरान पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष संतोष पाठक, राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक उपस्थित रहे। श्री राय ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में वहां से गहाठबंधन के प्रत्याशी विश्वनाथ राम के लिए राजपुर से तियरा, धनसोईं होते हुए इटाढ़ी तक रोड शो किया। इस बीच उन्होंने श्री राम को समर्थन देने की अपील की।