ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरभारत रत्न मिले जन नायक को:जदयू

भारत रत्न मिले जन नायक को:जदयू

जननायक से मशहूर स्व. कर्पूरी ठाकुर की 94वीं जयंती जेडीयू कार्यकर्ताओं ने लंगटू महादेव मंदिर में बुधवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत जन नायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

भारत रत्न मिले जन नायक को:जदयू
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरWed, 24 Jan 2018 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

जननायक से मशहूर स्व. कर्पूरी ठाकुर की 94वीं जयंती जेडीयू कार्यकर्ताओं ने लंगटू महादेव मंदिर में बुधवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत जन नायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सभी ने एक स्वर में कहा कि जन नायक का यह सपना था कि दलित, महदादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अंतिम पायदान पर रहने वाले तक विकास पहुंचे। ऐसा नेता को भारत सरकार को भारत रत्न से नावजे जाने की वकालत की।

इसकी अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिसके जन नायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों व वंचितों के मशीहा थे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने ऐसे ही लोगों की लड़ाई लड़ी और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। वहीं अन्य वक्ताओं में गोपाल प्रसाद गुप्ता, नंदजी गांधी, महेन्द्र राम, उमेश निषाद, शिवनारायण वर्मा, राम निवास कुशवाहा, अशोक भारती, कृष्णा चौधरी, विजय यादव, संजय चंद्रवंशी, मो. कमरूदीन, मो. असगर अली, श्रीकांत ओझा, ललन शर्मा, गजेन्द्र खरवार, उपेन्द्र चौधरी, पारस चौधरी ने कहा कि कर्पूरी के सपनों को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं। आज पूरे राज्य में देहज प्रथा और बाल विवाह पर रोक, शराब बंदी, हर घर बिजली, हर घर नल का जल अभियान चलाकर गरीबों व वंचितों तक विकास पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में अजीत कुमार, अनमन शर्मा, सिद्धेश्वर चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, विजय लाल राम, मलधर विंद सहित अन्य मौजूद थे। वहीं नगर जेडीयू की तरफ से भी कर्पूरी की जयंती मनायी गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें