डुमरांव में ट्रेनों के ठहराव के लिए समिति करेगी संघर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बलिया-डुमरांव-डिहरी रेल लाइन संघर्ष समिति ने रविवार को बैठक की। समिति ने डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ‘बी’ श्रेणी की सुविधा के लिए विधायक और सांसद से विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया। उन्होंने पटना-कोटा एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की, जो स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

डुमरांव में ट्रेनों के ठहराव के लिए समिति करेगी संघर्ष

अधिकार बलिया-डुमरांव-डिहरी रेल लाइन संघर्ष समिति ने रविवार को की बैठक पहले चरण में विधायक और एमपी से मिल समिति करेगी विचार-विमर्श फोटो संख्या 14 कैप्शन - रविवार डुमरांव में बलिया-डुमरांव-डिग्री रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेते सदस्य। डुमरांव, निज संवाददाता। डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ‘बी’ श्रेणी की सुविधा दिलाने के लिए बलिया-डुमरांव-डिहरी रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रही है। स्टेशन का विस्तार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन कार्य की रफ्तार धीमा होने पर समिति ने चिंता जतायी। संघर्ष समिति ने डुमरांव को प्राप्त होने वाले राजस्व के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है।

बताया कि अपनी मांग पर विधायक राहुल कुमार सिंह व सांसद सुधाकर सिंह से विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समिति के सदस्यों ने आवाज उठाया कि इस रूट पर चलने वाली पटना-कोटा एक्सप्रेस विद्यार्थियों व तीर्थ यात्रियों के लिए लिए महत्वपूर्ण ट्रेन है। डुमरांव अनुमंडल में कुल 07 प्रखंड पड़ते हैं, जहां के सैकड़ों बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने कोटा जाते हैं। वहीं धार्मिक नगरी वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, आगरा व मथुरा जाने के लिए भी लोग पटना-कोटा एक्सप्रेस पकड़ते हैं। इस ट्रेन का नियमित ठहराव हो जाने से जहां रेलवे को राजस्व का फायदा होगा, वहीं धार्मिक स्थानों के दशनार्थ जाने वाले लोगों को सहूलियत भी होगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि संघमित्रा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पटना-कुर्ला एक्सप्रेस, दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस व दानापुर-पुणे एक्सप्रेस के ठहराव होने से रेलवे के राजस्व में काफी वृद्धि होगी। मौके पर अरविंद कुमार उर्फ रमेश गुप्ता, उमेश गुप्ता रौनियार, प्रदीप शरण, विमलेश कुमार सिंह, अंगद प्रसाद, हरेन्द्र कुमार शर्मा, अखिलेश केशरी, कमलेश गुप्ता, भरत सोनार, धीरज कुमार, बिजली राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।