Buxar News: हक व अधिकार पाने के लिए हर को शिक्षित होना जरूरी
हिन्दुस्तान, बक्सर
Buxar News: बीपी मंडल की जयंती पर शहर के सभागार में समारोह आयोजित हुआ। इसमें सामाजिक चेतना मंच द्वारा आरक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सरकार से आरक्षण के मुद्दों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान बीपी मंडल की जीवनी पर आधारित पुस्तकें वितरित की गईं।

Buxar News: पेज पांच की लीड ----- सेमिनार बीपी मंडल की जयंती पर शहर के सभागार में हुआ समारोह बीपी मंडल ने आरक्षण के चालीस बिंदुओं पर दिया था सुझाव फोटो संख्या- 18, कैप्सन- शनिवार को बीपी मंडल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधान पार्षद सोनू राय, पूर्व विधायक डा. अजीत कुशवाहा व अन्य। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बीपी मंडल की जयंती पर शनिवार को शहर के एक सभागार में समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सामाजिक चेतना मंच की ओर से एक सेमिनार का आयोजन हुआ।
आरक्षण पर विचार
जिसमे आरक्षण के मुद्दे पर वक्ताओं ने अपना विचार रखा। जयंती समारोह का उदघाटन विधान पार्षद सोनू राय, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद यादव और डा राकेश मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने बीपी मंडल के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।सरकार के दोगले चरित्र
सेमिनार में पूर्व विधायक ने कहा कि जिस तरह सरकार दस प्रतिशत वालों को दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ दे रही है। उसी प्रकार अन्य लाभान्वित लोगों को भी उनका हक सरकार देने का काम करें। ऐसा नहीं करने वाली सरकार का यह दोहरा चरित्र ठीक नहीं है। इससे समाज में विद्वेष फैलेगा। आरक्षण सामाजिक रूप से समानता लाने के लिए है। यह कोई भीख नहीं है।बीपी मंडल के चालीस बिंदु
बीपी मंडल ने चालीस बिन्दुओं पर आरक्षण का फार्मूला दिया गया था। लेकिन, उसे पूर्णतः लागू नहीं किया गया। इसके लिए पिछड़ा अतिपिछड़ा अनुसूचित समुदाय के लोगो को आंदोलन करने की जरूरत है। आज राजनीतिक फायदा के लिए नेता अपने समाज के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। हमें ऐसे नेता का चुनाव करना चाहिए। जो हमारी आवाज बन सके।सम्मानित अतिथि
जीवनी पर आधारित पुस्तक देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह उर्फ पीपी सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व डीएसपी लालधारी सिंह, मंच के सचिव अमितेश कुमार उर्फ रिंकू यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र पेन व बीपी मंडल की जीवनी पर आधारित पुस्तक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीरेन्द्र सिंह व संचालन आलोक कुमार व शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य डा राजीव कुमार यादव, असगर अली, बिहारी सिंह यादव, गोरख पासवान, संतोष नागवंशी, जिला परिषद केदार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह और बच्चा मुनी राम ने संबोधित किया। इस मौके पर इस्लाम अंसारी, अर्जुन महतो, जीतू यादव, सुनील कुमार साक्षी, बीडीसी हरेंद्र यादव, सोनू कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, बिहारी, कृष्णा प्रसाद, मुन्ना वर्मा, सत्येंद्र कुमार, जनार्दन सिंह यादव, धनीजी सिंह, कुणाल किशोर सत्येंद्र कुमार और रंजन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।सामान्य प्रश्न
✦बीपी मंडल की जयंती पर कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?−
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आरक्षण के मुद्दे पर समाज में जागरूकता फैलाना था।
✦कार्यक्रम में कौन-कौन उपस्थित थे?+
✦सेमिनार में किन मुद्दों पर चर्चा की गई?+


