Buxar News: नाव दुर्घटना के दौरान डूबने से बचाव की जानकारी से हुये अवगत

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नाव दुर्घटना, डूबने और बाढ़ से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को जलजनित आपदाओं से सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने नाव की यात्रा के दौरान सावधानियों और बाढ़ में सुरक्षित उपायों की मॉक ड्रिल करवाई।

Buxar News: नाव दुर्घटना के दौरान डूबने से बचाव की जानकारी से हुये अवगत

Buxar News: युवा के लिए ----- नावानगर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में नाव दुर्घटना, डूबने और बाढ़ से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फोकल शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को जलजनित आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम

इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को नाव से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। बताया गया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोगों या सामान को नहीं लादना चाहिए। इसके साथ ही अनावश्यक रूप से लंबी दूरी तक नाव से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गयी। नाव दुर्घटना के दौरान डूबने की स्थिति में प्राथमिक बचाव की जानकारी और अपनाये जाने वाले सुरक्षित उपायों, पानी में डूबने पर प्राथमिक बचाव तथा बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। बाढ़ आने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने के उपाय भी बताए गए।

मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल के माध्यम से बाढ़ से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों को रोचक तरीके से समझाया गया। विद्यालयों में गठित आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी नाव दुर्घटना, बाढ़ और डूबने की घटनाओं से बचाव के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम में फोकल शिक्षकों के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FAQs

✦इस जागरूकता कार्यक्रम में क्या विषय शामिल थे?−
इस कार्यक्रम में नाव दुर्घटना, डूबने और बाढ़ से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: नाव दुर्घटना के दौरान डूबने से बचाव की जानकारी से हुये अवगत