ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर रेडक्रॉस के मानवीय कार्यों को आगे बढ़ाने का दिलाया भरोसा

रेडक्रॉस के मानवीय कार्यों को आगे बढ़ाने का दिलाया भरोसा

डुमरांव। निज प्रतिनिधि सचिव डा. बालेश्वर सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा । रेडक्रॉस के सदस्य राजेश्वर सिंह व अशोक सिंह ने एसडीओ को अंग वस्त्र और मोमेंटो प्रदान किया। महाराज चन्द्र विजय सिंह ने बांके...

 रेडक्रॉस के मानवीय कार्यों को आगे बढ़ाने का दिलाया भरोसा
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSun, 17 Oct 2021 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

डुमरांव। निज प्रतिनिधि

रेड क्रॉस के डुमरांव उपशाखा की ओर से शहर छठिया पोखरा स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित समारोह में अनुमंडलाधिकारी कुमार पंकज का अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता महाराजा चन्द्र विजय सिंह तथा संचालन राजीव रंजन सिंह ने किया। शुभारंभ ज्योतिषाचार्य प्रभु नारायण पांडेय के मंत्रोच्चार से हुआ। साहित्यकार ब्रह्मा पांडेय ने स्वागत भाषण किया। उप शाखा के सचिव डा. बालेश्वर सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा । रेडक्रॉस के सदस्य राजेश्वर सिंह व अशोक सिंह ने एसडीओ को अंग वस्त्र और मोमेंटो प्रदान किया। महाराज चन्द्र विजय सिंह ने बांके बिहारी जी की तस्वीर भेंट की।

एसडीओ कुमार पंकज ने रेड क्रॉस डुमरांव के सदस्यों का आभार जताते हुए रेड क्रॉस के मानवीय कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। रेड क्रॉस के चेयरमैन डा. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक युवा तथा ऊर्जावान अनुमंडलाधिकारी से रेड क्रॉस उम्मीद करता है कि वे अपने कार्यकाल में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को दूर करने में अपना सकारात्मक सहयोग देंगे। अभिनंदन समारोह में उपस्थित लोगों में राजेश्वर सिंह, डा. बी एल प्रवीण, अशोक सिंह, उमेश गुप्ता, मेजर रामनाथ सिंह, शिक्षक विमलेश सिंह, विमलेश पांडेय, वृजन राय, दीपक यादव, सुरेन्द्र राय, मनोज जायसवाल, अजय राय, अनिल केशरी, शुभम सिन्हा, रक्षा सिंह, अजीत केसरी और अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें