Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsAssault at Simri Electric Substation Leads to Injuries and Police Investigation
विद्युत उपकेन्द्र में घुसकर मारपीट में कर्मी जख्मी, शिकायत दर्ज

विद्युत उपकेन्द्र में घुसकर मारपीट में कर्मी जख्मी, शिकायत दर्ज

संक्षेप:

सिमरी के विद्युत उपकेन्द्र में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। कनीय अभियंता आलोक कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सत्येन्द्र यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए...

Thu, 31 July 2025 11:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज 4, सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेन्द्र में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर विभाग के कनीय अभियंता आलोक कुमार ने थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। दर्ज शिकायत के मुताबिक जयप्रकाश मिश्रा उर्फ मुनिजी मिश्रा घटना के समय अपने चार-पांच साथियों के साथ विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात बटन पट चालक सत्येन्द्र यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे सत्येन्द्र यादव को काफी चोट आई है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की घमकी देते हुए फरार हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर मौजूद मानव बलों ने घायल कर्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकिर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। विद्युत उपकेन्द्र में घटित मारपीट की घटना के बाद कर्मियों में हडकंप मचा है।