Buxar News: मांगों को लेकर आशा फैसिलिटेटर संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Buxar News: आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला संयोजक ने किया। प्रदर्शनकारियों ने सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। अधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता है।

Buxar News: आक्रोश आशा फैसिलिटेटर की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए मोबाइल कूपन रिचार्ज के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाइ्र जाए फोटो संख्या-16 कैप्सन- सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट के बाहर नारेबाजी करते आशा आशा फैसिलिटेटर के कार्यकर्ता। बक्सर, हमारे संवाददाता। आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व
प्रदर्शन नगर भवन के पास से निकाला था। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला संयोजक अरुण कुमार ओझा, डैजी देवी, सरस्वती कुमारी, मंजू देवी व शीला देवी ने किया। यह प्रदर्शन बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के आह्वान पर हुआ। प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि सूबे की सरकार आशाओं से सारा काम तो लेती है। लेकिन, समय से मानदेय प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं करती है। जिसे आशाओं में काफी आक्रोश है। मोबाइल रिचार्ज का पैसा घटाना, साड़ी का पैसा घटाना आदि भी प्रमुख है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि का एरिया सहित भुगतान किया जाए। पर्याप्त आवंटन की व्यवस्था किया जाए। न्यूनतम वेतन सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन का अधिकार दिया गया है स्वास्थ्य सेवा पर सकल घरेलु उत्पाद का 6 प्रतिशत खर्च किया जाए।
अहम माँगें
आशा फैसिलिटेटर की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए। मोबाइल कूपन रिचार्ज के लिए दी जाने वाली राशि एवं पोशाक भत्ता महंगाई को देखते हो बढ़ाई जाए। आशा कार्यकर्ताओं के बंद आईडी को अभिलंब खोला जाए। सभी आशा को सरकारी सेवक घोषित किया जाए। प्रदर्शन में प्रमिला कुमारी, शैल कुमारी, कंचन कुमारी, विमला कुमारी, परमहंस सिंह, हरे राम सिंह, कन्हैया सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


