Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsArrest Made in Ashok Tiwari Murder Case Krishna Chaudhary Captured

किसान नेता की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार

बक्सर के चौसा के किसान नेता अशोक तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। तिवारी का शव पिछले साल 9 अक्टूबर को पानी भरे खेत से बरामद हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरWed, 19 Feb 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
किसान नेता की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार

पेज तीन के लिए --------- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चौसा के किसान नेता अशोक तिवारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि बीते साल 9 अक्टूबर को पानी भरे खेत से चौसा के बनारपुर निवासी किसान नेता अशोक तिवारी का शव बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक तकनीकी अनुसंधान के दौरान थाना क्षेत्र के सिकरौल निवासी कृष्णा चौधरी की संलिप्तता पाई गई थी। इस मामले में पुलिस उसे ढूंढ रही थी। चौसा-मोहनियां सड़क पर उसके गांव के पास से ही उसे गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें