ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरतकनीकी खराबी आने से करीब 12 ईवीएम बदले गए

तकनीकी खराबी आने से करीब 12 ईवीएम बदले गए

न्न बूथों पर कुल बारह ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। जिसके चलते मतदान को कहीं आधे घंटे तो कहीं एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। संबंधित अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही जिन-जिन...

तकनीकी खराबी आने से करीब 12 ईवीएम बदले गए
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरThu, 21 Oct 2021 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। इटाढ़ी पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रारंभ हुआ। सुबह सात बजे से पहले ही लोग वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंचने लगे। सात बजते-बजते बूथ पर कतार लगनी शुरु हो गई। कुछ बूथों पर ईवीएम की खराब होने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ईवीएम खराब होने के चलते उन्हें कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटाढ़ी प्रखंड के विभिन्न बूथों पर कुल बारह ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। जिसके चलते मतदान को कहीं आधे घंटे तो कहीं एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। संबंधित अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही जिन-जिन बूथों पर ईवीएम मशीन में खराबी आई थी उसे बदल कर मतदान की प्रक्रिया शुरु कराई गई। हलांकि, मशीन में खराबी आने के बावजूद वोटिंग प्रतिशत में कमी नहीं आई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें