
आज अनुकंपा वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
बक्सर में प्रभारी मंत्री नितिन नवीन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में 46 लिपिक और 7 परिचारी को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। अनुकंपा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की लंबे समय से चल रही लड़ाई का अंत हुआ है।...
युवा के लिए ------- खुशी प्रभारी मंत्री नितिन नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में सौंपेगे पत्र 46 लिपिक व 7 परिचारी को अंतिम रूप से किया चयनित बक्सर, हमारे संवाददाता। अनुकंपा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण होगा। यह पत्र प्रभारी मंत्री नितिन नवीन प्रदान करेंगे। इस आशय की जानकारी डीपीओ (स्थापना) विष्णुकांत राय ने दी। बता दें कि अंतिम रूप से 46 लिपिक व सात परिचारी पद पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ हैं। इसमें छह अभ्यर्थियों को सीएम नीतीश कुमार पूर्व में ही नियुक्ति पत्र प्रदान कर चुके हैं। बता दें कि लंबे समय से अनुकंपा के आधार पर अभ्यर्थी संघर्ष कर रहे थे।

इसे लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन भी किया था। अंत में तत्कालीन डीडीसी डॉ. महेंद्र पाल ने इस मामले पर संज्ञान लिया। इसके लिए कमेटी गठित की गई। सभी अभ्यर्थियों का दैनिक अखबार में दावा-आपत्ति में प्रकाशित कराया था। अंत में करीब 134 अभ्यर्थियों को नाम अंतिम रूप से चयनित किया गया। सभी की काउंसलिंग कराते हुए दस्तावेज की जांच जिला शिक्षा कार्यालय में करायी थी। अंतिम लिस्ट को जिला प्रशासन को सौंपी गई थी। जिसमें कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेज में त्रुटि नजर आयी थी। जिसके बाद 46 लिपिक व सात परिचारी के अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। अन्य अभ्यर्थियों को त्रुटि दूर करने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थियों में इस बात की खुशी है कि लंबी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


