दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने दिखाया दमखम

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

चैत पूर्णिमा के अवसर पर सरेंजा गांव में महावीरी झंडा निकाला गया और सालाना विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में विभिन्न स्थानों के पहलवानों ने भाग लिया। महिला कुश्ती में दिल्ली की पूनम ने आगरा की अंशु को हराकर इनामी राशि जीती। दंगल को सफल बनाने में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने दिखाया दमखम

युवा के लिए --------- सरेंजा फोटो संख्या- 01, कैप्सन- गुरुवार को सरेंजा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में भाग लेती महिला पहलवान व देखने जुटी भीड़। चौसा, एक संवाददाता। चैत पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के सरेंजा गांव में महावीरी झंडा निकाला गया। इस अवसर पर सालाना विराट दंगल भी आयोजित किया गया। गांव के शिव मंदिर पोखरा के किनारे हनुमान मंदिर के पास स्थित अखाड़े में आयोजित सालाना दंगल में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बलिया, गाजीपुर, बनारस, आगरा, दिल्ली, राजगीर, चंदौली और प्रयागराज सहित अन्य जगहों के कई नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अखाड़े में अपने शारीरिक दमखम और कला कौशल का प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही लूटने के साथ ही हजारों रुपए के इनाम भी बटोरे।

इस दंगल में आयोजित महिला कुश्ती में दिल्ली की पूनम पहलवान और आगरा की अंशु पहलवान के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इसमे पूनम ने बाजी मार हजारों रुपए की इनामी राशि जीत ली। मैच में रैफरी की भूमिका देवराज सिंह ने निभाई। उद्घोषक का काम नसीम ने किया। दंगल को सफल बनाने में अशोक सिंह, चुनमुन यादव, श्रीराम सिंह, संजय सिंह, राकेश कुमार, दिनेश यादव और मुन्ना यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।