Buxar News: महाकाली पूजा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: फोटो संख्या 11 कैप्शन - शुक्रवार को गजाधरगंज मां काली पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजा में भाग लेते श्रद्धालु।फोटो संख्या 11 कैप्शन - शुक्रवार को गजाधरगंज मां काली पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजा में भाग...

Buxar News: महाकाली पूजा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

Buxar News: फोटो संख्या 11 कैप्शन - शुक्रवार को गजाधरगंज मां काली पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजा में भाग लेते श्रद्धालु। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के गजाधर गंज में महाकाली वार्षिक पूजा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को वार्षिक पिंडित पूजा का आयोजन हुआ। जिसमें आस्था का सैलाब दिन भर उमड़ा रहा। यह आयोजन महाकाली पूजा समिति की देखरेख में हो रहा है।

महाकाली पूजा के आयोजन

इसमें श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। महोत्सव के दौरान मां काली की भव्य पूजा-अर्चना के साथ अलग-अलग धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

कन्या पूजन और प्रसाद वितरण

शनिवार को सुबह 9 बजे कन्या पूजन तथा सुबह 11 बजे खिचड़ी प्रसाद भंडारा वितरित किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।‌ समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे एवं शाम 7 बजे मां काली की आरती एवं श्रृंगार पूजा की जा रही है। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। महोत्सव का समापन आगामी सोमवार को मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। पूजा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार राउत, सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता सहित पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों को इसे सफल बनाने में अहम भूमिका है। (बक्सर से नवीन पाठक)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह महाकाली पूजा महोत्सव कब आयोजित किया जा रहा है?
यह महाकाली पूजा महोत्सव शुक्रवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: महाकाली पूजा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब