Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsAnnual Conference and Chura-Dahi Feast Organized by Rail Passenger Welfare Committee
वार्षिक सम्मेलन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया

वार्षिक सम्मेलन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया

संक्षेप:

बैठकबैठक वार्षिक सम्मेलन सह चूड़ा-दही भोज का आयोजन होगा समिति के शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे फोटो संख्या- 12, कैप्सन- रविवार को डुमरांव में बैठक करते रेल यात्री समिति के सदस्य। डुमरांव,...

Jan 11, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बैठक वार्षिक सम्मेलन सह चूड़ा-दही भोज का आयोजन होगा समिति के शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे फोटो संख्या- 12, कैप्सन- रविवार को डुमरांव में बैठक करते रेल यात्री समिति के सदस्य। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। रेलयात्री कल्याण समिति के डुमरांव शाखा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शाखा कार्यालय में हुई। अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बीजेन्द्र यादव व संचालन शाखा अध्यक्ष मुन्ना यादव ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी 14 जनवरी को होने वाले वार्षिक सम्मेलन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बोलते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि हर साल की तरह मकर संक्रांति पर रेलयात्री कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन सह चूड़ा-दही भोज का आयोजन होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें समिति के सभी शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्यगण भाग लेंगे। इसके बाद उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगामी वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में स्टेशन के विकास और डुमरांव स्टेशन पर पटना-कोटा के नियमित और राजगीर मुंबई एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव के मुद्दे पर संघर्ष का संकल्प लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के रासबिहारी सिंह, रामबाबू कुशवाहा, भुवर सिद्दकी, छोटे सिंह, बिजली राम, प्रेमप्रकाश पांडेय, बिजली राम, विनय सिंह व परशुराम प्रसाद थे।