Buxar News: 2 लाख 4 हजार लाभार्थियों के स्क्रीनिंग का लक्ष्य
Buxar News: एनीमिया मुक्त भारत अभियान जिले में तेजी से चल रहा है। अभियान के तहत 16 दिनों में 47 हजार 191 लोगों की एनीमिया स्क्रीनिंग की गई है। लक्ष्य के अनुसार 173 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई है। स्वास्थ्य विभाग सभी आयु वर्ग की स्वास्थ्य जांच कर रहा है।

Buxar News: एनीमिया 16 दिनों में 47 हजार 191 लोगों का किया गया एनीमिया स्क्रीनिंग लक्ष्य के अनुसार जिले द्वारा 173 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है फोटो संख्या- 18, कैप्सन- मंगलवार को सदर पीएचसी में एनीमियामुक्त भारत अभियान के तहत छात्रा का स्क्रीनिंग करते डॉक्टर। बक्सर, हमारे संवाददाता।
अभियान की जानकारी
एनीमिया मुक्त भारत का अभियान जिले में तेजी से चल रहा है। इसके अंतर्गत जिले में एनीमिया की पहचान व समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 25 अगस्त प्रारंभ होकर 30 नवंबर तक संचालित होगा। इस अभियान के तहत जिले को कुल 2 लाख 04 हजार लाभार्थियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 47 हजार 191 लोगों की एनीमिया स्क्रीनिंग की जा चुकी है। लक्ष्य के अनुसार जिले द्वारा 173 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। अब तक की गई स्क्रीनिंग में 2 हजार 559 लोग मॉडरेट एनीमिक, 7 हजार 705 लोग माइल्ड एनीमिक तथा 56 लोग सीवियर एनीमिक पाए गए हैं। वहीं 36 हजार 861 लोग नॉन-एनीमिक पाए गए हैं।
लाभार्थियों की सुविधा
एनीमिया से ग्रसित पाए गए लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श, उपचार एवं फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत अलग-अलग आयु वर्ग के लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रथम वर्ग में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चे शामिल है। वहीं दूसरे वर्ग में 5 से 19 वर्ष तक के बच्चे शामिल है। तीसरे वर्ग में किशोर-किशोरियां, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं तथा गैर-गर्भवती एवं गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिला स्तर से पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य संस्थान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्क्रीनिंग चल रहा है।

