
बक्सर का सर्वांगिण विकास करना हमारा मुख्य लक्ष्य
भाजपा ने बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बक्सर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना करना और किसानों,...
सत्ता संग्राम -------- बोले आनंद भाजपा ने सदर से पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्रा को प्रत्याशी बनाया व्यवसायियों और मजदूरों के लिए आर्थिक विकास का सृजन करेंगे फोटो संख्या 50 कैप्सन- शनिवार को सिंबल मिलने के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते एनडीए प्रत्याशी आनंद मिश्रा व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। बक्सर सदर से विधासनसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का उद्देश्य है कि बक्सर के आध्यात्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना करना मेरा संकल्प होगा। साथ ही साथ यहां के किसानों, व्यवसायियों, मजदूरों के लिए आर्थिक विकास का सृजन कर उनके जीवन को सुदृढ़ और सुन्दर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।

बक्सर को हम एक शिक्षित बक्सर बना कर यहां के बच्चे, बच्चियों के जीवन को संवारने का लक्ष्य है। उक्त बातें एनडीए प्रत्याशी पूर्व आइपीएस आनंद मिश्रा ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक के दौरान कहीं। बता दें कि राजनीतिक सरगर्मी के पश्चात भाजपा ने सदर सीट से पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। बैठक दौरान नामांकन को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन व संचालन महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने की। इस अवसर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सतीष त्रिपाठी, मीना कुशवाहा, शीला त्रिवेदी, राजीव रंजन सिंह, धनंजय त्रिगुण व उमाशंकर राय सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


