फसलों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने को दिए टिप्स
बक्सर में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें पराली जलाने, हार्वेस्टर के नियमन और अगलगी की घटनाओं से बचाव पर चर्चा की गई। एसडीएम अविनाश कुमार ने कृषि समन्वयकों को किसानों को जागरूक करने और हार्वेस्टर की फिटनेस पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए थानाध्यक्षों को गश्ती बढ़ाने को कहा।

बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अविनाश कुमार ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य पराली जलाने, हार्वेस्टर से हार्वेस्टिंग का नियमन, गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं से बचाव और कृषि संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा करना था। कृषि समन्वयकों से वार्ता के क्रम में एसडीएम ने क्षेत्र में कृषि संबंधी कठिनाइयों से संबंधित जानकारी हासिल की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कृषि समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को पराली जलाने से रोकने व इसके दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए कृषक समुदाय को जागरूक करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि हार्वेस्टरों का निबंध अनिवार्य है। कृषि समन्वयक हार्वेस्टर के फिटनेस पर विशेष ध्यान देंगे। क्योंकि इसके कारण भी फसलों में आग लगती है। उन्होंने इसके ड्राइवरों के सत्यापन का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को रात्रि में गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों द्वारा फसलों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा। बीड़ी-सिगरेट इत्यादि पीकर खेतों में फेंकने वालों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ प्राथमिकी दर्ज कर जरुरी कार्रवाई करने को निर्देशित किया। उन्होंने अग्निशमन पदाधिकारी को फसल कटनी के सीजन में फायर एक्सटिंग्विशर को तैयार रखने को कहा। इसके अलावा कृषि सलाहकार व कृषि समन्वयकों को अग्निशमन कार्यालय, बिजली कंपनी व संबंधित थानाध्यक्ष का मोबाइल नंबर रखना अनिवार्य है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


