ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर किसानों के हित में नहीं है कृषि बिल:राजद

किसानों के हित में नहीं है कृषि बिल:राजद

समर्थन में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं स्थानीय अंबेडकर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए विरोध...

 किसानों के हित में नहीं है कृषि बिल:राजद
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरThu, 27 May 2021 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। हिन्दुस्तान संवाददाता

किसान बिल के समर्थन में प्रधानमंत्री द्वारा पारित किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग को लेकर विगत छह माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान बिल के विरोध में और कृषि कानून को वापस लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं स्थानीय अंबेडकर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए विरोध किया।

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को काला कृषि कानून को वापस ले लेना चाहिए। ताकि विगत छह माह से लगातार घर और कृषि कार्य छोड़कर प्रदर्शन कर रहे किसान अपने-अपने घर जाए और खेती के कार्य में लग जाए। राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इस बिल से किसानों को नुकसान ही नुकसान है। कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के उपर जबरन तीन काला कानून थोप रही है। इस बिल से किसानों नुकसान छोड़ फायदा नहीं होने वाला है। यही वजह है कि देश के किसान पिछले छह माह से घर और खेती छोड़कर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम में कामेश्वर पांडेय, धनपत चौधरी, इफ्तखार अहमद, विनोद यादव, संतोष भारती, गोविंद जायसवाल, जुल्फकार खां, हरेंद्र यादव, सत्येंद्र आजाद, ओम प्रकाश माली, सत्येंद्र यादव, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, रामस्वरुप अग्रवाल, गुप्तेश्वर चौधरी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें