फसल में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने को दिए टिप्स
पेज चार पर बॉटमपेज चार पर बॉटम ------ टास्क फोर्स सभी थानाध्यक्ष को रात्रि में गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों द्वारा फसल में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा कृषि समन्वयक हार्वेस्टर के फिटनेस...

पेज चार पर बॉटम ------ टास्क फोर्स सभी थानाध्यक्ष को रात्रि में गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों द्वारा फसल में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा कृषि समन्वयक हार्वेस्टर के फिटनेस पर विशेष ध्यान देंगे प्राथमिकी दर्ज कर जरुरी कार्रवाई करने को निर्देशित किया फोटो संख्या 16 कैप्शन - शुक्रवार को कार्यालय में कृषि टास्क फोर्स की बैठक करते सदर एसडीओ अविनाश कुमार। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। अध्यक्षता एसडीएम अविनाश कुमार ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य पराली जलाने, हार्वेस्टर से हार्वेस्टिंग का नियमन, गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं से बचाव और कृषि संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा करना था।
कृषि समन्वयकों से वार्ता के क्रम में एसडीएम ने क्षेत्र में कृषि संबंधित कठिनाइयों से संबंधित जानकारी हासिल की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कृषि समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को पराली जलाने से रोकने व इसके दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए कृषक समुदाय को जागरूक करने का निर्देश दिया। कहा कि हार्वेस्टरों का निबंध अनिवार्य है। कृषि समन्वयक हार्वेस्टर के फिटनेस पर विशेष ध्यान देंगे। क्योंकि इसके कारण भी फसल में आग लगती है। उन्होंने इसके ड्राइवरों के सत्यापन का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को रात्रि में गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों द्वारा फसल में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा। बीड़ी-सिगरेट इत्यादि पीकर खेतों में फेंकने वालों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके साथ प्राथमिकी दर्ज कर जरुरी कार्रवाई करने को निर्देशित किया। उन्होंने अग्निशमन पदाधिकारी को फसल कटनी के सीजन में फायर एक्सटिंग्विशर को तैयार रखने को कहा। इसके अलावा कृषि सलाहकार व कृषि समन्वयकों को अग्निशमन कार्यालय, बिजली कंपनी व संबंधित थानाध्यक्ष का मोबाइल नंबर रखना अनिवार्य है। -------- किसानों के लिए सटीक उपज अनुमान प्रदान करना उद्देश्य फोटो संख्या 12 कैप्शन- शुक्रवार को दलसागर में गेहूं कटनी का निरीक्षण करते वीरेंद्र कुमार। बक्सर। सदर प्रखंड के दलसागर के हरिकिशुनपुर में शुक्रवार को कृषि वर्ष 2025-26 रब्बी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण अर्थ व सांख्यिकी निदेशालय के उप निदेशक वीरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। कटनी प्रयोग 10 गुणा 5 मीटर के आयताकार क्षेत्रफल में किया गया। जिसकी उपज 18.410 केजी प्राप्त हुआ। इस प्रकार 36.820 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर प्राप्त हुआ। इसका उद्देश्य किसानों के लिए सटीक उपज अनुमान प्रदान करना और सरकारी योजनाओं में दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाना है। इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी पीयूष प्रताप सिंह व अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


