Buxar News: पंचायत सरकार भवन का एडीएम ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बक्सर
share

Buxar News: बुधवार को एडीएम अरूण कुमार ने अरक गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ के पानी की स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि पानी घट रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन बनने से विकास को गति मिलेगी और बाढ़ की समस्या नहीं होगी।

Buxar News: पंचायत सरकार भवन का एडीएम ने किया निरीक्षण

Buxar News: पेज चार के लिए ---- कई निर्देश अरक में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का एडीएम ने किया निरीक्षण पदाधिकारियों ने भवन के आसपास जमे बाढ़ की पानी का लिया जायजा चक्की, एक संवाददाता। अरक गांव में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर रोक लगाए जाने के बाद बुधवार को एडीएम अरूण कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।

स्थल निरीक्षण

इस दौरान चक्की बीडीओ लालबाबू पासवान व सीओ संगीता कुमारी मौजूद थी। अधिकारियों ने भवन के आसपास जमा बाढ़ का पानी और स्थल की स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ लालबाबू पासवान ने बताया कि फिलहाल बाढ़ का पानी तेजी से कम हो रहा है। पानी पूरी तरह घटने के बाद दोबारा स्थल निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों की राय

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तूफानी सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी आने के कारण भवन के आसपास जलजमाव हो गया था। लेकिन, अब पानी तेजी से निकल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1985 से पहले परानपुर बांध का निर्माण नहीं हुआ था, तब भी बाढ़ का पानी आसानी से निकल जाता था। उनका दावा है कि पंचायत सरकार भवन बनने से बरसात के पानी की निकासी में कोई समस्या नहीं होगी।

भवन का महत्व

ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर भवन का निर्माण हो रहा है, वहां पहले फसल उपजाई जाती थी। भवन बनने से आसपास के घर, खेत-खलिहान या जान-माल को खतरा नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भवन बनने से पंचायत के विकास को गति मिलेगी। सीओ संगीता कुमारी ने बताया कि भवन के लिए कम से कम 60 डिसमिल जमीन जरूरी है। पूरे पंचायत में इतनी जमीन मिलना मुश्किल है। ऐसे में वर्तमान स्थल पर निर्माण से कोई बड़ी समस्या नहीं होगी。

सामान्य प्रश्न

✦बाढ़ का पानी कब कम हो रहा है?−
बीडीओ लालबाबू पासवान ने बताया कि फिलहाल बाढ़ का पानी तेजी से कम हो रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: पंचायत सरकार भवन का एडीएम ने किया निरीक्षण