पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी ने चलाया पौधारोपण अभियान

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बक्सर, हमारे संवाददाता। एबीवीपी नगर इकाई ने विश्व पर्यावरण पर पीसी कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान संगोष्ठी भी आयोजित हुई। अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार व संचालन आदित्य कुमार ने...

पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी ने चलाया पौधारोपण अभियान

बक्सर, हमारे संवाददाता। एबीवीपी नगर इकाई ने विश्व पर्यावरण पर पीसी कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान संगोष्ठी भी आयोजित हुई। अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार व संचालन आदित्य कुमार ने की। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। वही खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। पर्यावरण संरक्षण केवल वैज्ञानिक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर राहुल कुमार,मनीष सिंह, दुर्गेश पांडेय, शुभांकित पांडेय, अमन वर्मा, अनुराग कुमार, आदित्य गुप्ता,कपिश दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBuxar Newsपर्यावरण दिवस पर एबीवीपी ने चलाया पौधारोपण अभियान