केक काटकर मनाया गया लालू प्रसाद का 79 वां जन्मदिन
लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नेताओं ने उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। इसी तरह, नया बाजार में भी उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई राजद नेता उपस्थित रहे।

पेज चार के लिए --------- बधाई पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणास्रोत धर्मनिरपेक्षता व जनसेवा के मूल्यों को मजबूती से स्थापित किया बक्सर। सामाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों, वंचितों व पिछड़ों की आवाज माने जाने वाले लालू प्रसाद का 79 वां जन्मदिवस गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के संसदीय कार्यालय में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काट दीर्घायु, स्वस्थ व सुखमय जीवन की कामना की। जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार आजाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनसेवा के मूल्यों को मजबूती से स्थापित किया है। इस अवसर पर भुनेश्वर यादव, निर्मल कुशवाहा, कृष्णावती देवी, सत्येन्द्र कुमार आजाद, संतोष भारती, विनोद यादव, जुल्फिकार खां, ददन पासवान, अफताब आलम, गुड्डू यादव, इफ्तिखार अहमद, उमाशंकर मास्टर, अखिलेश यादव, मेहंदी हसन, लाटू यादव, मनजी व अजित राम थे।
जन्मदिन की अन्य庆祝ता
इधर केसठ प्रखंड के नया बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व रमेश रजक ने की। मुख्य अतिथि के रुप में राजद नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय, पिछड़ों- दलितों व गरीबों की आवाज उठाने वाले है। बिहार की राजनीति में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें जन नेता बताया। समाजिक न्याय की जड़ों को मजबूत किया
कार्यक्रम का आयोजन
फोटो संख्या- 09, कैप्सन- डुमरांव साफाखाना रोड में केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाते राजद कार्यकर्ता। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। शहर के साफाखाना रोड स्थित एक सभागार में गुरुवार की शाम राजद के प्रखंड व नगर कमेटी की ओर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में राजद कार्याकर्ताओं ने केक काटकर राजद सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां और संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया। जन्मदिन के मौके पर राजद नेताओं ने कहा कि लालू प्रसाद ने समाजिक न्याय की जड़ों को मजबूत किया है। उनके संघर्षों की बदौलत समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान का जीवन मिला है। कार्यक्रम में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह यादव, मेंहदी हसन, इस्लाम अंसारी,अवधेश सिंह, अशोक गुप्ता, अर्जुन कुशवाहा, राजेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, मनीष यादव,जीतू यादव और लालबाबू यादव थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


