Buxar News: शहर से बस पड़ाव की अच्छी कनेक्टिविटी, लेकिन रात में नहीं होता परिचालन

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: बक्सर का बस पड़ाव शहर के किसी भी कोने से 24 घंटे आटो और ई-रिक्शा सेवाएं प्रदान करता है। रात्रि में 10 बजे के बाद किराया बढ़ जाता है। बसों का आवागमन सुबह चार बजे से शुरू होता है, जो शाम को खत्म हो जाता है। यात्रियों को रात बिताने की व्यवस्था करनी पड़ती है।

Buxar News: शहर से बस पड़ाव की अच्छी कनेक्टिविटी, लेकिन रात में नहीं होता परिचालन

Buxar News: पेज चार पर फ्लायर -------- पटना का प्लान, चौथा दिन -----------

यातायात सेवाएं

------- सुविधा बस पड़ाव तक आने-जाने के लिए 24 घंटे आटो, ई रिक्शा की सुविधा मिलती है मेन रोड में नो-इंट्री के कारण अधिकत्तर वाहन बस पड़ाव से होकर ही गुजरते है फोटो संख्या 12 कैप्शन- शुक्रवार को बस स्टैंड में यात्री को ले जाता ई रिक्शा। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यात्रियों के लिए बाइपास रोड स्थित जेपी बस पड़ाव की कनेक्टिविटी शहर के किसी भी कोने से पहुंचने के लिए आसान व सुगम है। शहर के किसी भी छोर से बस पड़ाव तक आने-जाने के लिए चौबीस घंटे आटो, ई रिक्शा की सुविधा मिलती है। बशर्ते रात्रि में दस बजे के बाद इनका किराया बढ़ जाता है। जबकि दिन के वक्त मेन रोड में नो-इंट्री रहने से अधिकत्तर सार्वजनिक वाहन बाइपास रोड बस पड़ाव से होते हुए ही गुजरते है। बता दें कि बक्सर रेलवे स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूरी पर मौजूद बस स्टैंड के लिए ई-रिक्शा, ऑटो व अन्य सार्वजनिक वाहनों समेत निजी गाड़ियों से लोग पहुंच सकते है। वहीं पश्चिमी छोर स्थित सदर अस्पताल की ओर से इसकी दूरी तकरीबन पांच किलोमीटर है। सार्वजनिक वाहनों के थोड़े बहुत बदलाव से आधे घंटे के अंदर शहर के किसी भी छोर से यहां पहुंचा जा सकता है। जबकि शाम ढ़लते ही शहर के बस पड़ाव से बसों का परिचालन बंद हो जाता है। यहां रात में बसें ना कहीं से आती है और ना हीं कहीं जाती है।

बसों का परिचालन

आवागमन का सिलसिला सुबह चार बजे से शुरू बस पड़ाव के कर्मियों के मुताबिक, यहां से बसों के आवागमन का सिलसिला सुबह चार बजे से शुरू होता है, जो शाम सात बजे झारखंड के रांची के लिए रवाना होने वाली अंतिम बस के खुलते ही ठप हो जाता है। इसलिए बक्सर में रात के वक्त बस पड़ाव जाने की लोगों को आवश्यकता भी नहीं होती है। वहीं दूर-दराज से चलकर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्री को सुबह की पहली बस के इंतज़ार में पूरी रात कहीं ठहरने का इंतज़ाम करना पड़ता है। (बक्सर से ज्ञानेन्द्र सोनी)

सामान्य प्रश्न

बक्सर बस पड़ाव तक पहुँचने के लिए क्या सेवाएं उपलब्ध हैं?
बक्सर बस पड़ाव तक पहुँचने के लिए 24 घंटे आटो और ई-रिक्शा की सुविधा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।