Hindi NewsBihar NewsBuxar News20th Faiz Memorial Cricket Tournament Kicks Off Patna Defeats Mughal Sarai by 121 Runs
पटना ने मुगलसराय को 121 रनों के अंतर से हराया

पटना ने मुगलसराय को 121 रनों के अंतर से हराया

संक्षेप:

युवा के लिएयुवा के लिए -------- क्रिकेट 20 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज 121 रनों से कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी पटना ने मुगलसराय को दी मात फोटो संख्या- 19, कैप्सन- रविवार को...

Jan 11, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

युवा के लिए -------- क्रिकेट 20 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज 121 रनों से कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी पटना ने मुगलसराय को दी मात फोटो संख्या- 19, कैप्सन- रविवार को किला मैदान में आयोजित फैज मेमोरियल क्रिकेट के उद्घाटन में पहुंचे एडीएम अरुण कुमार, एसडीएम अविनाश कुमार व आयोजक नियमतुला फरीदी। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के किला मैदान में रविवार को 20 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज हो गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में पटना और यूपी के मुगलसराय की टीम आमने-सामने रहीं। इस एकतरफे मैच में पटना ने मुगलसराय को 121 रनों से मात देकर जीत हासिल की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, मुगलसराय की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। शुरूआती दो ओवर में मुगलसराय के गेंदबाजों ने पटना के दो बल्लेबाजों को पवेलियम का रास्ता दिखाया। लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जा रहा था, वैसे-वैसे पटना के बल्लेबाजों से विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। मिली जानकारी के अनुसार, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी पटना की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें कुंदन शर्मा ने सर्वाधिक 75 रन, कप्तान आकाश राज 53, आदित्य ने 46 नाबाद व सूरज कश्यप ने 40 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया। वहीं मुगलसराय की तरफ से दीपक ने तीन और पंकज, आदित्य, आरब, अतुल ने एक-एक विकेट चटकाया। दूसरी पारी में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते उतरी मुगलसराय की पूरी टीम 20.2 ओवर में 129 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गयी। मुगलसराय की तरफ से सर्वाधिक 35 रन चंद्रकांत, दीपक ने 31, विक्रम ने 21, उत्सव ने 16 व आदित्य ने 10 रन बनाए। जबकि पटना की तरफ से शशीम व आकाश राज ने दो-दो विकेट और आदर्श, प्रीतम, पवन, सूरज व हर्ष ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। रविवार के मैच के हीरो रहे पटना के कुंदन शर्मा मैन ऑफ द मैच बने। बताया कि आज मोतिहारी व पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के बीच मैच खेला जाएगा। आतिशबाजी के साथ मैच का शुभारंभ किया गया टूर्नामेंट के पहले मैच की शुरूआत से पहले बतौर मुख्य अतिथि रहे एडीएम अरूण कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद राष्ट्रगान व आतिशबाजी के साथ मैच का शुभारंभ किया गया। बता दें कि इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर सुशांत ब्लास्टर की टीम की ओर से किया जा रहा है। बतौर कमेंटेटर जितेंद्र प्रसाद, विक्की जायसवाल, अनुराग श्रीवास्तव, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग अमन फरीदी व ऑफलाइन स्कोरिंग रणधीर व आफताब आलम ने किया। राजेश यादव व संजीव कुमार तिवारी ने अंपायर की भूमिका निभाई। आयोजन समिति के नियामुतुल्ला फरीदी, फरहा अंसारी, संजय राय, पंकज वर्मा, शेखू फरीदी सहित सेठ छन्नू लाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर डॉक्टर तनवीर फरीदी, डॉ महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद, नंदजी जायसवाल, संजय सिंह राजनेता, इंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर श्रवण तिवारी, राकेश राय, योगेश राय, प्रमोद पांडे, झब्बू राय, दीपक सिंह सहित दिलीप वर्मा, अखिलेश पांडे, ऋषिकेश त्रिपाठी, नंदू पांडे, ओम जी यादव, अनुराग पांडे व डॉ. सोहेल अहमद थे।