ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर जिले में हुई 20 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान

जिले में हुई 20 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान

बक्सर। निज संवाददाता 2,962 हो गईं हैं। चौसा प्रखंड का बनारपुर गांव से लगातार दूसरे दिन भी संक्रमित ज्यादा तादाद में मिले हैं। बुधवार को बनारपुर गांव से एक साथ 12 पॉजिटिव की पहचान की गई थीं। प्रशासन...

 जिले में हुई 20 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरFri, 11 Sep 2020 11:21 AM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। निज संवाददाता

जिले में 20 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। नए संक्रमितों को मिलने के बाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 2,962 हो गईं हैं। चौसा प्रखंड का बनारपुर गांव से लगातार दूसरे दिन भी संक्रमित ज्यादा तादाद में मिले हैं। बुधवार को बनारपुर गांव से एक साथ 12 पॉजिटिव की पहचान की गई थीं।

प्रशासन द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, नए चिन्हित किए गए संक्रमितों में बक्सर व कोरान सराय के एक-एक, ब्रह्मपुर प्रखंड के दो, राजपुर प्रखंड के सात, नावानगर के एक तथा चौसा प्रखंड के आठ व्यक्ति शमिल हैं। इनमें चौसा प्रखंड के सभी मरीज बनारपुर गांव के रहने वाले हैं। जबकि राजपुर के एक ही गांव करैला से सभी सात मरीजों के तार जुड़े हैं। इसी तरह बक्सर शहर के मेन रोड तथा कोरानसराय मदरसा के एक-एक संक्रमित हैं। ब्रह्मपुर प्रखंड के दो मरीजों में एक ब्रह्मपुर का तथा दूसरा जवही जगदीशपुर का निवासी है। जबकि नावानगर प्रखंड का एक मरीज गिरधरबरांव का रहने वाला है।

जिले का कोरोना अपडेट

10 सितंबर को जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार 125960 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 125199 की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं तथा 761 के परिणाम अप्राप्त हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 2962 हैं तथा 121410 सैंपल निगेटिव आए हैं। संक्रमितों में 1813 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं तथा 149 एक्टिव हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें