98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बक्सर के फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। आराध्या कुमारी ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 185 विद्यार्थियों में से 67 ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य ने इस सफलता को छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन

युवा की लीड ------- शत-प्रतिशत एक-तिहाई विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक कर रचा इतिहास सीबीएसई की ओर से 10 वीं के लिए दो परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया फोटो संख्या 15 कैप्शन - गुरुवार को फाउंडेशन स्कूल में विक्ट्री का निशान दिखा खुशियां मनाते सीबीएसई दसवीं के छात्र-छात्राएं। बक्सर, हमारे संवाददाता। फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। जिसने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सिद्ध हुई है। विद्यालय की छात्रा आराध्या कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्या ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

वहीं विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की छात्रा नव्या ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित किया। नव्या ने हिन्दी विषय में सर्वाधिक 98 अंक प्राप्त किए। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में कार्तिक (95.6 प्रतिशत), करण सिंह (94.6 प्रतिशत), अर्चना कुमारी (94.4 प्रतिशत), मोहित प्रसाद (94.4 प्रतिशत), खुशबू टुडू (94.2 प्रतिशत), संदीप कुमार (93.8 प्रतिशत), दिव्या कुमारी (93.4 प्रतिशत), ईशान कुमार (92.4 प्रतिशत), राधा किशन (92.2 प्रतिशत), साक्षी कुमारी (92 प्रतिशत), प्रतिभा कुमारी (91.8 प्रतिशत), आदित्य राज (90.8 प्रतिशत), रिया कुमारी (90.6 प्रतिशत), काजल कुमारी (90.4 प्रतिशत), सुप्रिया कुमारी (90.4 प्रतिशत) एवं आशुतोष कुमार (90.4 प्रतिशत) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 185 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सभी सफल रहे। जिससे विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इनमें से 67 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है जो कुल विद्यार्थियों का लगभग एक-तिहाई है। प्राचार्य ने बताया कि इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अभिभावकों का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा। उन्होंने सीबीएसई की ओर से कक्षा 10 के लिए दो परीक्षा प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। जिसके अंतर्गत यदि कोई विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह संबंधित विषय की दूसरी परीक्षा देकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकता है। इस मौके पर एसके दुबे,अनिल ओझा ,रामायण राय, बीरेंद्र प्रधान, सरोज सिंह, मीना श्रीवास्तव, अमित कुमार ,चंदन कुमार, अजय तिवारी, राजेश पंडित थे। ------------------------------------------------ मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि गुरुजनों के समर्पण का भी प्रतिफल फोटो संख्या 12 कैप्शन- गुरुवार को बिहार सेंट्रल स्कूल में दसवीं सीबीएसई बोर्ड में बेहतर अंक लाने के बाद भी विक्ट्री का निशान दिखाते छात्र-छात्राएं। बक्सर। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बिहार सेंट्रल स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। इस सफलता पर छात्र-छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता और गुरुजनों के समर्पण का भी प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफलता किसी भी छात्र के जीवन का पहला महत्वपूर्ण सोपान है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि असली सफलता तब सार्थक होती है। जब उसे समाज और परिवार के उत्थान के लिए समर्पित किया जाए। ऐसी सफलता ही स्वर्णिम बनती है और समाज के लिए एक नई दिशा निर्धारित करती है। इस अवसर पर विद्यालय के कई मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित हुए। जिनमें रक्षा कुमारी, विकास कुमार, आयुष्मान कुमार, आस्था कुमारी, राज सिंह, हरि ओम, रोशनी कुमारी सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे। -------------------------------------------------- रेडियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं का रहा बेहतर प्रर्दशन फोटो संख्या 13 कैप्शन - गुरुवार को रेडियंट पब्लिक स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड में पास होने के बाद भी विक्ट्री का निशान दिखाते छात्र-छात्राएं। बक्सर। सीबीएसई परीक्षा में रेडियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बेहतर प्रर्दशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने छात्रों एवं छात्राओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। साथ ही शिक्षक-शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। और सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वालों में विष्णुदेव, विशाल यादव, सुप्रिया कुमारी, हिमांशु कुमार, हैपी चौबे, राज हंसनी, शुभम गुप्ता, रौशन कुमार, आशुतोष कुमार, रोहित कुमार शामिल है। ----------------------------------------------------- सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में हेरिटेज स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम फोटो संख्या 14 कैप्शन - गुरुवार को हेरिटेज स्कूल में सीबीएसई के दसवीं बोर्ड में पास होने के बाद भी विक्ट्री का निशान दिखाते छात्र-छात्राएं। बक्सर। सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यहां के छात्र-छात्राओं का परिणाम शत-प्रतिशत है। इस परिणाम पर स्कूल के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल अंकों की नहीं, बल्कि आपके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास की सच्ची पहचान है। इस वर्ष के टॉपर्स अंबरीश आनंद पाठक (94 प्रतिशत), आशीष राज (94 प्रतिशत), स्वस्तिका राय (93.2 प्रतिशत), कस्तूरी मिश्रा(91.4 प्रतिशत), नमन पाण्डेय (91.2 प्रतिशत) शामिल है। इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने जिस लगन और अनुशासन के साथ तैयारी की, उसका यह उत्कृष्ट परिणाम है। हम भविष्य में भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है। स्कूल के निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक ने इस अवसर पर कहा कि यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सजीव प्रमाण है। हेरिटेज परिवार के हर छात्र ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्ग दर्शन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। हम आने वाले वर्षों में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।