
Buxar Chunav Result: बक्सर में बीजेपी के आनंद मिश्रा की भारी जीत, कांग्रेस के मुन्ना तिवारी बड़े अंतर से पराजित
Buxar Chunav Result 2025: बक्सर सीट पर बीजेपी के आनंद मिश्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस के मुन्ना तिवारी हार गए, जबकि बसपा के अभिमन्यु मौर्य तीसरे स्थान पर रहे।
Buxar Chunav Result 2025: बक्सर जिले की सबसे चर्चित विधानसभा सीट बक्सर सदर से बीजेपी के आनंद मिश्रा ने जीत दर्ज की है। बक्सर विधानसभा के अंतिम नतीजों ने शुरुआत से ही एकतरफा मुकाबले की तस्वीर पेश की, जहां बीजेपी के आनंद मिश्रा ने 84,901 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी 28,353 मतों से पीछे रह गए, जबकि बसपा उम्मीदवार अभिमन्यु मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला शुरू से अंत तक आनंद मिश्रा के ही पक्ष में डटा रहा।
10:51 PM - Buxar Assembly Seat Result LIVE 2025: बक्सर में बीजेपी के आनंद मिश्रा की भारी जीत, कांग्रेस के मुन्ना तिवारी बड़े अंतर से पराजित
बक्सर विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने 84,901 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी 56,548 वोटों पर 28,353 मतों से हार गए, जबकि बसपा के अभिमन्यु मौर्य 29,118 वोटों पर तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला शुरू से अंत तक आनंद मिश्रा के पक्ष में ही घूमता रहा।
01:23 PM - Buxar Assembly Seat Result LIVE 2025: बक्सर में 9वें राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी के आनंद मिश्रा की बंपर बढ़त; मुन्ना तिवारी काफी पीछे
बक्सर विधानसभा सीट पर नौवें राउंड की गिनती तक बीजेपी उम्मीदवार आनंद मिश्रा 36,574 वोटों के साथ भारी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी 19,723 वोटों पर दूसरे स्थान पर हैं। बसपा के अभिमन्यु मौर्य 4,598 वोटों पर टिके हैं और आनंद मिश्रा की बढ़त 16,851 मतों तक पहुंच चुकी है, जिससे मुकाबले का रुख पूरी तरह उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है।
12:17 PM - Buxar Assembly Seat Result LIVE 2025: बक्सर सीट पर 5वें राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी के आनंद मिश्रा आगे, मुन्ना तिवारी काफी पीछे
बक्सर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड के ताजा नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार आनंद मिश्रा 21063 वोटों के साथ बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी 9514 मतों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि बसपा के अभिमन्यु मौर्य 2084 वोटों पर तीसरे स्थान पर हैं। वोटों का अंतर 11,549 तक पहुंच गया है, जो दर्शाता है कि शुरुआती चरणों में ही बीजेपी ने बक्सर में मजबूत पकड़ बना ली है और कांग्रेस को अब अंतर कम करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
09:42 AM - Buxar Assembly Seat Result LIVE 2025: बक्सर में बीजेपी के आनंद मिश्रा आगे
बक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार आनंद मिश्रा शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के तथागत हर्ष वर्धन और कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी भी मैदान में हैं, जो मजबूत संघर्ष पेश कर रहे हैं। शुरुआती बढ़त से बीजेपी खेमे में उत्साह है, जबकि विपक्षी उम्मीदवार वोटों के आगे के राउंड में मुकाबला पलटने की उम्मीद में डटे हुए हैं।
08:50 AM - Buxar Assembly Seat Result LIVE 2025: शुरू हो गई मतगणना
Buxar Assembly Seat Result LIVE 2025: वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। मतगणना की प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलेट के लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी और मतगणना आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है, जिसके चलते उम्मीदवारों और समर्थकों में रोमांच और उत्सुकता लगातार बनी हुई है।
6:50 AM - Buxar Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना
Buxar Assembly Seat Result LIVE 2025: मतगणना प्रक्रिया के तहत पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में मशीनें खोली जाएंगी। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की संभावना है।





