Hindi NewsBihar Newsbusinessman robbed of 50 lakh rupees near police station his head was also injured when he resisted in jamui
जमुई में थाने से 500 मीटर की दूरी पर कारोबारी से 50 लाख लूटे, विरोध पर सिर भी फोड़ा

जमुई में थाने से 500 मीटर की दूरी पर कारोबारी से 50 लाख लूटे, विरोध पर सिर भी फोड़ा

संक्षेप:

जमुई में थाने से 500 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दे डाला। स्वर्ण कारोबारी से 50 लाख कैश से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर पिस्टल की बट से सिर फोड़ दिया। अपराधियों की तलाश में नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

Jan 10, 2026 06:53 am ISTsandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बरहट (जमुई)
share Share
Follow Us on

जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पुल के पास थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से लगभग 50 लाख रुपए लूट लिए। व्यवसायी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी विक्रम कुमार सोनी के रूप में हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी के सिर पर हथियार के बट से प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी विश्वजीत दयाल ने अस्पताल पहुंचकर व्यवसायी से घटना के संबंध में पूछताछ की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हुई। एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि व्यवसायी जमुई से कोलकाता के लिए जा रहा था। स्टेशन आने के क्रम में 50 लाख रुपए लूट की बात उसने कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्वर्ण व्यवसायी शुक्रवार की देर रात अपने घर जमुई से कोलकाता के लिए स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी बीच पीछा कर रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने आंजन पुल के ठीक पहले उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर हथियार के बल पर उसे रोक लिया तथा पैसे से भरा पास बैग छीनने लगे।

ये भी पढ़ें:मधुबनी में डॉक्टर को बंधक बनाकर 10 लाख की डकैती, 15 बदमाशों ने घर पर बोला धावा
ये भी पढ़ें:नक्सल मुक्त हुआ बिहार, कम हो गए अपराध; डीजीपी का दावा- डकैती में सर्वाधिक कमी आई

व्यवसायी ने विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार के बट से उसके प्रहार कर दिया, व्यवसायी का सिर फट गया। और वह बुरी तरह लहूलुहान हो सड़क पर गिर पड़ा। तब बदमाश उससे रुपए भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी ने किसी तरह इसकी सूचना मलयपुर थाना को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों की पकड़ के लिए नाकेबंदी की जा रही है।