बिहार में महंगी होगी बस की सवारी, दूरी के अनुसार तय होगा किराया वृद्धि का स्लैब; डिटेल जानिए
परिवहन विभाग ने राज्य में बस किराये में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की है। इसमें दूरी के आधार पर किराया बढ़ाने की तैयारी है। विभाग ने एक माह के अंदर इस पर आपत्ति व सुझाव मांगा है।

बिहार में बस का किराया 15 फीसदी तक बढ़ सकता है। परिवहन विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की। इसमें साधारण बसों के किराये में 50 किमी तक के लिए 15%, 100 किमी के लिए 14%, 150 किमी तक के लिए 13%, 200 किमी तक के लिए 12%, 250 किमी तक के लिए 11% और 300 किमी की अधिक दूरी तक के लिए 10% वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है।
विभाग ने एक माह के अंदर इस पर आपत्ति व सुझाव मांगा है। बिहार राज्य मोटर फेडरेशन के प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने बताया कि परिवहन विभाग हर पांच साल पर बस किराये की समीक्षा करता है। इस पर फेडरेशन की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
एक माह में आपत्ति और सुझाव मांगे गए
परिवहन विभाग ने गुरुवार को राज्य में बस किराये में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की। इसमें दूरी के आधार पर किराया बढ़ाने की तैयारी है। विभाग ने एक माह के अंदर इस पर आपत्ति व सुझाव मांगा है। कहा कि सभी आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद ही नई दरें लागू की जाएंगी। इससे यात्रियों और बस संचालकों दोनों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। सुझाव में जो भी तथ्य आते हैं, परिवहन विभाग उन पर गंभीरता से विचार कर किराए के नये दर को मंजूरी दे सकता है।
मुजफ्फरपुर से ये होगा किराया
जिला 2021 2026
दरभंगा 110 रु. 125 रु.
सीतामढ़ी 100 रु. 115 रु.
पटना 130 रु. 150 रु.
मोतिहारी 150 रु. 175 रु.
समस्तीपुर 120 रु. 140 रु.
बेतिया 250 रु. 290 रु.
डीजल का दाम बढ़ने के नाम पर बीच में बढ़ा किराया
हालांकि, लोगो का कहना है कि बस किराया में पांच सालों के भीतर कई बार बढ़ोतरी की गई। जब जब प्रेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा हुआ, प्राइवट बस संचालकों ने अपने स्तर से किराए में बढ़ोतरी कर दी। कई बार मनमाने तरीके से किराए में बढ़ोतरी की गई लेकिन किसी प्राधिकार की ओर से इस पर नोटिस नहीं लिया गया। 2021 के बाद 2026 में बस किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि सरकारी स्तर पर किराय में बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने के बाद एक बार फिर से निजी बस ऑपरेटर यात्री किराए में वृद्धि करेंगे। इसका लोड आम नागरिकों खासर
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

