जब भरत तिवारी ने कुछ नहीं किया तो उसे मार दिया, रवीश का हाफ एनकाउंटर क्यों; बंटी की मां धरने पर बैठी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पटना में बंटी यादव की हत्या के बाद पुलिस ने भले ही मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है लेकिन बंटी के परिजन इससे नाखुश हैं। उनका कहना है कि रवीश समाज में रहने के लायक नहीं है। बंटी की मां ने भरत तिवारी एनकाउंटर का उदाहरण दिया है। 

bunty murder case patna

पटना के चर्चित बंटी यादव अपहरण और मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसिया का हाफ एनकाउंटर कर अपना पीठ थपथपा रही है। लेकिन अब बंटी की मां ने इस हाफ एनकााउंटर पर सवाल उठाए हैं। बंटी की मां और उनके भाई धरने पर बैठ गए हैं। बंटी की मां ने भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस का उदाहरण दिया है। बता दें कि बंटी की मौत की वजह को लेकर पहले से ही पुलिस और बंटी के परिजनों के बयान में विरोधभास है। बंटी के परिजनों का दावा है कि बंटी की हत्या सेक्स रैकेट का विरोध करने पर किया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे शराब के गंदे धंधे का खेल है। 06 जुलाई को बंटी का अपहरण हुआ था और 11 जुलाई को उनकी लाश मिली थी।

न्यू करबिगहिया के रहने वाले बंटी यादव की बेरहमी से हत्या के बाद धरने पर बैठी मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रवीश की मौत होनी चाहिए। प्रशासन झूठा दावा कर रहा है कि रवीश का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस की कार्रवाई पर हमें विश्वास नहीं है। पुलिस के पास इस बात का सबूत नहीं है कि मेरा बेटा शराब के धंधे में संलिप्त था। रवीश के खिलाफ थाने में सबूत है लेकिन मेरे बेटे के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। मेरा बेटा गलत नहीं करता था।

बंटी की मां ने आगे कहा कि रवीश बहुत बड़ा क्रिमिनल है और अगर वो जिंदा रहा तो जेल से भी हमलोगों को मरवा देगा। हमें फुल एनकाउंटर चाहिए। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। मर्डर करने वाले का इलाज होता है क्या? भरत तिवारी ने क्या किया था? उसने कुछ नहीं किया तो उसका फुल एनकाउंटर हुआ, रवीश ने तो हत्या की है और उसका सबूत है तो फिर उसका हाफ एनकाउंटर क्यों?

इधर बंटी के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो लोग रवीश के हाफ एनकाउंटर से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि जैसे उनके भाई को रवीश ने मारा है उसी तरह रवीश का भी एनकाउंटर होना चाहिए। वो समाज में रहने के लायक नहीं है। आज उसने मेरे भाई को मारा कल वो किसी और को मारेगा। ये बर्दाश्त हमलोग कभी नहीं करेंगे। हमलोग इंसाफ मांगने के लिए अभी एक दिवसीय धरना पर हैं। इसके बाद हम पुलिस को दो दिनों का समय देंगे। उसके बाद फिर धरना पर हमलोग बैठेंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsजब भरत ने कुछ नहीं किया तो मार दिया, रवीश का हाफ एनकाउंटर क्यों- बंटी की मां