BSSC के चेयरमैन आलोक राज का इस्तीफा, पूर्व DGP ने ज्वाइनिंग के 5 दिन बाद ही छोड़ा पद

Jan 06, 2026 08:00 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार के पूर्व डीजीपी और सीनियर आईपीएस आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने सामान्य प्रशासन को अपना त्यागपत्र सौंपा है। इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए जा रहे हैं। 

BSSC के चेयरमैन आलोक राज का इस्तीफा, पूर्व DGP ने ज्वाइनिंग के 5 दिन बाद ही छोड़ा पद

बिहार के पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस रहे आलोक राज ने मंगलवार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक जनवरी 2026 को ही बीएसएससी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे गये पत्र में आलोक राज ने इस्तीफे की वजह निजी बताई गई है। पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में आलोक राज का कार्यकाल मात्र पांच दिनों का रहा।

वे 31 दिसंबर 2025 को बिहार पुलिस के डीजी (महानिदेशक) पद से सेवानिवृति हुए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने उसी दिन उनको एक जनवरी 2026 के प्रभाव से अगले पांच वर्षों के लिए बीएसएससी का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना जारी कर दी थी। लेकिन 5 दिन बाद यानी आज मंगलवार को उन्होने इस्तीफा दे दिया।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग राज्य में तमाम सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। हाल के वर्षों में आयोग की परीक्षाओं को लेकर उठे सवालों के बीच सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा था। जिसके तहत तेज तर्रार आईपीएस आलोक राज को आयोग की कमान सौंपी गई थी। लेकिन उनके अचानक इस्तीफे ने सबको चौंका दिया है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।