
बहन के प्रेमी को घर बुलाकर मार डाला; शव पर कई बार चढ़ाई कार, विवाहेत्तर संबंध में मर्डर
किशनगंज में जुल्फिकार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मृतक की प्रेमिका और उनके भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक बहन के प्रेमी को घर बुलाकर हत्या की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक का उनकी बहन के साथ अवैध संबंध था।
बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जिस जुल्फिकार की 20 दिसंबर को हत्या हुई थी। उसके पीछे की वजह बेहद हैरान कर देने वाली है। जुल्फिकार को उसकी प्रेमिका के भाइयों ने घर बुलाकर मार डाला था, हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया, और फिर उस पर की बार कार चढ़ाई थी। बताया जा रहा है कि जुल्फिकार का आरोपियों की बहन से लव अफेयर था, जिसका पता जब उसके भाइयों को चला तो उन्होने बहन से कहकर उसे घर बुलाया।
इस दौरान दोनों की शादी की बात भी हो गई। लेकिन जब जुल्फिकार ने बताया कि वो शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है। जिसके बाद जिसके बाद आरोपियों ने हत्या का प्लान बना डाला। और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल आरोपियों की बहन से जुल्फिकार के अवैध संबंध हो गए थे। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में आरोपी मोहम्मद आदम कार का चालक था।जो एक बारात में चला गया था। बारात से वापस लौटने के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। हत्या को दुर्घटना का रुप देने की कोशिश हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश को पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित अनुसंधान से पूरी तरह विफल कर दिया।
पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपी मोहम्मद आदम, शहजाद आलम, खुशबू बेगम और मोहम्मद अंजार आलम दहीभात टेढ़ागाछ का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कबूल किया कि मृतक का उनकी बहन के साथ अवैध संबंध था, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं था। इसी कारण साजिश रचकर मृतक को बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद अपराध को छुपाने के उद्देश्य से शव को राजवान के पास सड़क पर फेंक दिया गया और वाहन चढ़ाकर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। बरामदगी अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं, जिनमें 4 मोबाइल फोन, एक एर्टिगा कार, मृतक की मोटरसाइकिल शामिल है।





