बाढ़ में मौतों का खुला राज, बहन के लव अफेयर से खफा था भाई: शराब में जहर देकर प्रेमी समेत 4 को मार डाला

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बाढ़ में 4 मौतों का रहस्य अब खुल चुका है। पता चला है कि गांव के ही एक युवक ने इन सभी को जहर मिला हुआ शराब पिलाया था। उसने अपने बहन के प्रेमी और उसके दोस्तों को जहर मिली शराब देकर मौत के घाट उतार दिया। 

Barh Four People Dead
बाढ़ में 4 युवकों की मौत का राज अब बेपर्दा हो गया है। (सांकेतिक तस्वीर)

पटना से सटे बाढ़ के बेढ़ना गांव में चार युवकों की मौत जहर मिली शराब पीने से हुई थी। इन चारों मौतों का राज अब बेपर्दा हो चुका है। इस पूरे मामले में लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। पुलिस ने दावा किया है कि गांव के ही युवक लाली कुमार ने बहन के प्रेमी और उसके दोस्तों से बदला लेने के लिए शराब पार्टी आयोजित की थी। इस षड्यंत्र में लाली के तीन दोस्त भी शामिल थे। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ बाढ़-2 के नेतृत्व में 15 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई थी। पुलिस ने 48 घंटे में मामले को सुलझा लिया।

पुलिस ने मंगलवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए लाली कुमार और उसके दोस्त रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ा है। वहीं, एक अन्य आरोपित सन्नी कुमार को पुलिस तलाश रही है। बेढ़ना गांव में 30 अगस्त को जहरीला पेय पदार्थ पीने से गांव के निशु राज, शशि, विकास और पंकज चार लोगों की मौत हो गई थी। पूछताछ में मुख्य आरोपी लाली ने स्वीकार किया कि उसने ही शराब पार्टी आयोजित की थी और अपने दोस्तों से बाजार से जहर मंगवाया था।

लाली ने शराब में जहर मिला चारों को पिला दिया था। पुलिस अनुसंधान में यह सामने आया है कि बीते ढाई वर्ष से नीशु का प्रेम प्रसंग लाली की बहन के साथ चल रहा था। निशु की हरकतों और बदनामी से लाली खासा परेशान था। हालांकि, बाजार से जहर लाने वाला आरोपित को फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जहर किस दुकान से खरीदा गया था।

बता दें कि इससे पहले बाढ़ के बेढना गांव में जहरीला पेय पदार्थ पीने से चार दोस्तों की मौत के मामले में चिकित्सकों ने भी आशंका जताई थी कि मौत की वजह जहर है। चारों शवों का पोस्टमार्टम करने वाले बाढ़ अनुमंडल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. अजय कुमार ने कहा था कि पार्टी के लिए बनी मछली, पानी या शराब में जहरीला पदार्थ मिलाया गया होगा। उन्होंने कहा थआ कि शराब, खाना और पानी — किसी में भी जहर हो सकता है। सभी लक्षण जहर के हैं। नकली शराब से इस तरह की मौत नहीं हो सकती।

तीन गिरफ्तार,जांच के लिए एसआईटी गठित

बेढ़ना गांव में हुई चार दोस्तों की मौत मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जबकि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किए जाने की बात भी सामने आई थी। वहीं, इसकी जांच के लिए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। इसमें बाढ एसडीपीओ-2 और बाढ थानाध्यक्ष सहित 15 सदस्य शामिल थे। पुलिस की टीम ने सोमवार को जांच की थी। पटना से गांव पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से रोटी, मछली और शराब की बोतल जब्त कर जांच के लिए लिए थे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबहन के लव अफेयर से खफा भाई ने जहर देकर 4 को मारा; बाढ़ में मौतों का राज बेपर्दा