
बहन को परेशान करता था युवक, नाबालिग भाई ने पीट-पीट कर मार डाला; पटना में कांड
पटना का 17 वर्षीय लड़का अमर कुमार ऑटो चलाता था। वह पास के एक स्कूल की छात्रा को परेशान करता था। इस बात से उसका भाई नाराज था। छात्रा के भाई व मृतक किशोर के बीच घटना के एक दिन पहले हाथापाई हुई थी।
बिहार की राजधानी पटना में बहन को परेशान करने पर भाई ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। नाबालिग भाई ने इस हत्याकांड को अपने दो दोस्तों के संग मिलकर अंजाम दिया है। पटना सिटी में चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली में नारायणी कन्या विद्यालय के पास गुरुवार की रात एक किशोर की पीटकर हत्या मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। वहीं, इस मामले में पकड़े गए तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।
डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि मेहंदीगंज के महादेव स्थान, शिव कॉलोनी धनखेती निवासी मनोज यादव के 17 वर्षीय पुत्र अमर कुमार ऑटो चलाता था। वह पास के एक स्कूल की छात्रा को परेशान करता था। इस बात से उसका भाई नाराज था। छात्रा के भाई व मृतक किशोर के बीच घटना के एक दिन पहले हाथापाई हुई थी। इ
सके बाद छात्रा के भाई गुरुवार को अपने दो दोस्तों के साथ उसकी इतनी पिटाई कर दी कि एनएमसीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना मेहंदीगंज पुलिस को दी। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो दो किशोर को एक बाइक से जख्मी अमर को ले जाते हुए दिखे। जिसके बाद मेहंदीगंज व चौक पुलिस ने छापेमारी कर छात्रा के भाई समेत तीनों किशोर को पकड़ लिया। उनकी निशानदहेही पर बाइक भी बरामद कर ली गयी है।





