Hindi NewsBihar NewsBrother in law demands ransom from jija in bihar police caught accused
साला, जीजा और रंगदारी की डिमांड, बिहार में साजिश के खेल का पर्दाफाश

साला, जीजा और रंगदारी की डिमांड, बिहार में साजिश के खेल का पर्दाफाश

संक्षेप:

रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किये गये दो युवकों में एक युवक एजेंसी संचालक का अपना साला है। साला ने ही अपने जीजा से रंगदारी मांगने का षड्यंत्र रचा था। जिसको लेकर शहर से लेकर गांव तक इस घटना की चर्चा हो रही है।

Dec 07, 2025 09:42 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, अरेराज, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

बिहार में एक युवक ने अपने ही जीजा से 20 लाख रुपये की रंगदारी की डिमांड कर डाली। पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। मोतिहारी में कार एजेंसी के संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किये गये दो युवकों में एक युवक एजेंसी संचालक का अपना साला है। साला ने ही अपने जीजा से रंगदारी मांगने का षड्यंत्र रचा था। जिसको लेकर शहर से लेकर गांव तक इस घटना की चर्चा हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मालूम हो कि कार एजेंसी के संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में मुज़फ़्फ़रपुर एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की रात पटना से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवकों को एसटीएफ की टीम ने अरेराज थाना को सौंप दिया। गिरफ्तार युवक गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव के देवनारायण तिवारी का पुत्र राहुल तिवारी और मुज़फ़्फ़रपुर जिला के राजेपुर थाना क्षेत्र के बलची गांव के गिरीश मोहन तिवारी काे पुत्र मनीष तिवारी था।

जिनसे अरेराज थाना की पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीएसपी रवि कुमार व अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत अरेराज के वार्ड नम्बर पांच के प्रभुनन्दन पाठक के पुत्र अर्जुन पाठक का अरेराज, बेतिया और साहेबगंज में पुराने कार की खरीद बिक्री का एजेंसी है।

जिनके मोबाइल पर कॉल कर, व्हाट्सएप्प कॉल कर और एसएमएस कर अलग अलग तिथियों को बीस लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी। जिसको लेकर कार एजेंसी संचालक श्री पाठक ने अरेराज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

ये भी पढ़ें:बिहार में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक,पछुआ हवा से ठिठुरन बढ़ी; पटना की हवा बिगड़ी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।