Hindi NewsBihar Newsbrick thrown during fight struck 3 month baby niece dies in domestic dispute uncle aunt taken into custody
झगड़े में चली ईंट 3 महीने की बच्ची को लगी; घरेलू विवाद में भतीजी की मौत, हिरासत में चाचा-चाची

झगड़े में चली ईंट 3 महीने की बच्ची को लगी; घरेलू विवाद में भतीजी की मौत, हिरासत में चाचा-चाची

संक्षेप:

अरवल में पारिवारिक विवाद के दौरान ईंट लगने से तीन माह की बच्ची कीर्ति कुमारी की मौत हो गई। आरोप है कि चाचा-चाची के झगड़े में बच्ची घायल हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 17, 2026 09:52 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, कुर्था/अरवल
share Share
Follow Us on

अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान तीन माह की मासूम बच्ची की जान चली गयी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची के पिता नीतीश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर उनके बड़े भाई विकास कुमार ने बांस-बल्ले से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद विकास कुमार ने खुद इसकी सूचना कुर्था थाना को दी। लेकिन इस दौरान विकास की ओर से ईंट से हमले में तीन माह की बच्ची को लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीतीश कुमार को इलाज के लिए कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि विकास कुमार को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। मृतक बच्ची के परिजन उसके चाचा एवं चाची पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। आरोपित महिला के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:खेल-खेल में जिंदा जल गए मासूम भाई-बहन, कैसे बची एक बच्चे की जान?
ये भी पढ़ें:मां ने 3 बच्चों के साथ खाया जहर, मासूम की मौत; देवर से की थी दूसरी शादी

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता नीतीश कुमार और परिजन के द्वारा कुर्था थाना को सूचना दी गयी उसके बाद मृतक तीन माह की बच्ची कीर्ति कुमारी के शव को सदर अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया। जहां पर कुर्था थाने के पुलिस पदाधिकारी के देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर रमन आर्यभट्ट के नेतृत्व में मेडिकल टीम के द्वारा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव को कुर्था थाने की पुलिस की उपस्थिति में परिजन को सौंप दिया गया है।