BPSC TRE 4 Recruitment: बीपीएससी को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की बहाली

Feb 12, 2026 07:00 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share

BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना मिल गई है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी। सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा विभाग से प्राप्त हुई।

BPSC TRE 4 Recruitment: बीपीएससी को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की बहाली

BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार में शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में चौथे चरण यानि टीआई 4 में 46 हजार शिक्षक बहाल होंगे। मार्च में विज्ञापन जारी होगा। आवेदन की प्रक्रिया भी मार्च से शुरू हो जाएगाी। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना मिल गई है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी। सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा विभाग से प्राप्त हुई। कक्षा एक से बारहवीं तक के लिए शिक्षा विभाग में कुल 44,500 रिक्तियां भेजी हैं।

इसमें शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कक्षा पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं के विद्यालय अध्यापक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग से भी नियुक्ति के लिए एक से पांच, छठी से आठवीं, नवमीं से दसवीं और 11वीं से 12वीं के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक तथा पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना प्राप्त हुई है।

इन विभागों को मिलाकर करीब 1,500 रिक्तियां शामिल की गई हैं। इस तरह कुल रिक्तियों की संख्या 46 हजार के आसपास पहुंच गई है। कक्षा-वार रिक्तियों की बात करें तो प्राथमिक शिक्षा में भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं। एक से पांचवीं कक्षा तक के लिए साढ़े दस हजार (लगभग 10,500) शिक्षक पदों पर नियुक्ति होनी है। वहीं मध्य विद्यालय, यानी छठी से आठवीं कक्षा तक के लिए साढ़े नौ हजार (लगभग 9,500) रिक्तियां हैं। नौवीं से बारहवीं कक्षा को मिलाकर करीब 25 हजार पद खाली हैं, जिन पर चौथे चरण में बहाली की जाएगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें