Hindi NewsBihar NewsBPSC TRE 4 protest in Patna police lathicharge on teacher candidates several injured
पटना में BPSC TRE 4 पर बवाल, शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने चलाई लाठियां; कई घायल

पटना में BPSC TRE 4 पर बवाल, शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने चलाई लाठियां; कई घायल

संक्षेप:

पटना में BPSC TRE 4 को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटकर खदेड़ा। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए। 

Sep 09, 2025 02:14 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुआ है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा (BPSC TRE 4) का नोटिफिकेशन 1.20 लाख पदों के साथ जारी करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में मंगलवार को अभ्यर्थी सड़क पर उतरे। पुलिस एवं प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। जब हालात बेकाबू हुए तो पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। शिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। लाठीचार्ज में कई शिक्षक अभ्यर्थी घायल हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार बिहार के विभिन्न जिलों से मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थी पटना में जुटे। उन्होंने राजधानी की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इससे जेपी गोलंबर समेत आसपास के इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। शिक्षक अभ्यर्थी डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। हालांकि, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और अभ्यर्थियों को वहां से खदेड़ना शुरू किया।

ये भी पढ़ें:पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, सीएम आवास के बाहर जुटे थे अभ्यर्थी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने लाठियां चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। लाठी लगने से कई छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले 15 सितंबर को ही BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए। साथ ही, इसमें पदों की संख्या बढ़ाकर 1 लाख 20 हजार की जाए।

ये भी पढ़ें:BPSC TRE 4 से पहले STET होगी, 8 से आवेदन; अभ्यर्थियों के आगे झुकी नीतीश सरकार

बता दें कि नीतीश सरकार BPSC TRE 4 से पहले एसटीईटी परीक्षा आयोजित करने जा रही है। एसटीईटी के लिए सितंबर में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर महीने में एग्जाम होगा। इसके बाद BPSC TRE 4 की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है। आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि टीआरई-4 को बिहार चुनाव से पहले आयोजित किया जाए। बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होंगे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।