Hindi NewsBihar NewsBPSC TRE 4 Bihar Education department sought teacher vacancies within a week
BPSC TRE 4: शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिक्तियां, 14 जिलों से आ गई शिक्षकों की वैकेंसी

BPSC TRE 4: शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिक्तियां, 14 जिलों से आ गई शिक्षकों की वैकेंसी

संक्षेप:

बिहार लोक सेवा आयोग की चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा (BPSC TRE 4) के लिए शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह के भीतर जिलों से रिक्तियों की जानकारी मांगी है। पटना समेत कुछ जिलों से वैकेंसी मुख्यालय को भेज दी गई है।

Dec 05, 2025 07:30 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

BPSC TRE 4 Update: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के जरिए होने वाली चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा की तैयारियां जोरों पर है। शिक्षा विभाग को पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित 14 जिलों से स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों की जानकारी मिल गई है। शेष 24 जिलों से रिक्तियां (वैकेंसी) की जानकारी संबंधित डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) को एक सप्ताह में भेजने का निर्देश मुख्यालय की ओर से दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर ने गुरुवार को विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी 38 जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की। उन्होंने टीआरई 4 के रिक्तियां भेजने के अलावा शिक्षकों का समय पर वेतन भुगतान को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है। ऐसे में 28 जिलों ने ही उपयोगिता प्रमाणपत्र महालेखाकार कार्यालय में जमा किया है। नवादा, कैमूर, रोहतास, गोपालगंज जिले से अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार निकालेगी भर्ती कैलेंडर, 2026 में जॉब एग्जाम की सूची

एसीएस ने शिक्षकों को अक्टूबर महीने का वेतन नहीं मिलने पर जिलों से रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने अगली मीटिंग में जिलावार शिक्षकों की सूची मांगी जिन्हें वेतन नहीं मिल सका है। बैठक में 7 जिले अरवल, बेगूसराय, गोपालगंज, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा और सीवान के विशिष्ट शिक्षकों को एरियर भुगतान किए जाने की सराहना की गई और बाकी जिलों को इसी सप्ताह पैसा देने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:BPSC का आदेश हाईकोर्ट से रद्द, एग्जाम देने पर 3 साल का बैन लगाया था

डीईओ पर प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया। स्थानीय निकाय के शिक्षकों को भी नियमित रूप से वेतन भुगतान करने को कहा गया। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के बीते वर्षों के लंबित 527 मामलों का निबटारा का आदेश दिया। वर्ष 2024-25 के 4921 और वर्ष 2025-26 के 4126 लंबित मामलों में भी अविलंब छात्रवृत्ति भुगतान करने का आदेश दिया। कोर्ट से संबंधित मामलों के निबटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।