बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर वायरल, पटना में अभ्यर्थियों का हंगामा

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बीपीएससी द्वारा शुक्रवार को आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का पेपर वायरल हो गया। इसके बाद पटना में अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि, वायरल पेपर की पुष्टि नहीं हुई है।

BPSC Exam Ruckus

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर वायरल हो गया है। हालांकि, यह असली प्रश्न पत्र है या नहीं, यह जांच का विषय है। हिन्दुस्तान वायरल पेपर की पुष्टि नहीं करता है। पेपर वायरल होने के बाद पटना में कुछ अभ्यर्थियों ने एग्जाम सेंटर के बाहर हंगामा कर दिया। छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पटना के डीएम चंद्रशेखर समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया। बता दें कि बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को राज्यभर में किया गया। लगभग 4.83 लाख लोगों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

बताया जा रहा है कि दोपहर में जब परीक्षा चल रही थी तभी पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामे की सूचना है। हालांकि, बीपीएससी की ओर से पेपर वायरल की खबर को अफवाह करार दिया गया है। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की भ्रामक सूचना के झांसे में न आने की सलाह दी गई है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर वायरल, पटना में अभ्यर्थियों का हंगामा